Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 12, 2023

मुड़पार मे 17 अगस्त को द्वादश ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सप्त दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ

 सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन

मुड़पार मे 17 अगस्त को  द्वादश ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा  महोत्सव



सप्त दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ

राजनांदगांव। ग्राम मुड़पार (उपरवाह)  में सप्त दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा   महोत्सव 17 अगस्त से 23 अगस्त तक अर्ध नारीश्वर शिव समिति श्रद्धालु भक्तजन एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में आयोजन किया जा रहा है ।आयोजक समिति के अध्यक्ष युवराज साहू कोषाध्यक्ष  महेंद्र कुमार साहू ने बताया कि श्री अर्धनारीश्वर एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा श्री शिव महापुराण का आयोजन समायोजित है। उक्त आयोजन में पुरी पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज के  कृपा पात्र  शिष्य परम पूज्य आचार्य प्रवर श्री राम प्रताप शास्त्री जी महाराज कोविद के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा विधि एवं श्री शिव महापुराण कथा का लाभ अनेक वैदिक विधानों के साथ प्राप्त होगा।कार्यक्रम के तहत 17 अगस्त को दीप प्रज्वलन परम पूज्य कथा व्यास गुरुदेव श्री रामप्रताप शास्त्री जी एवं डोगरगढ़ विधायक भुनेश्वर शोभाराम बघेल, गैंदू राम पटेल सरपंच ग्राम पंचायत मुड़पार के आतिथ्य में होगा। प्राण प्रतिष्ठा पूजन विधि प्रातः 9  बजे से प्रारंभ होगा, कथा श्रवण दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतिदिन होगा कार्यक्रम  17 अगस्त को मंगल देवयात्रा,ग्राम परिक्रमा आदि शिवलिंग उत्पत्ति कथा, 18 अगस्त को पंचवेदी पूजन  मूर्तिकर्मकुटी, नारद मोह,धनपति कुबेर चरित्र, 19  को अग्नि स्थापना, मूर्ति का जलाधिवास ,अन्नाधिवास अर्थ नारीश्वर  उत्पत्ति कथा ,सृष्टि वर्णन, 20  को पुष्पाधिवास,धुपाधिवास ,शय्या धिवास , शिव सती चरित्र, शिव सती विवाह उत्सव,  21 अगस्त को होम यज्ञ , देवस्तनपन प्रयोग, पार्वती जन्मोत्सव ,शिव पार्वती विवाह,22  अगस्त को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा ,कलश प्रतिष्ठा,त्रिपुरासुर वध,  कार्तिकेय गणेश जन्मोत्सव,23 अगस्त को द्वादश ज्योतिर्लिंग का अभिषेक, द्वादश ज्योतिर्लिंग  महिमा, दान पर्व, चढ़ोतरी, पूर्णाहुति ,सहस्त्रबाहुनाम पाठ,  महाप्रसादी के साथ समापन होगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad