Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 4, 2023

थाना मोहला पुलिस की बड़ी कार्यवाही लड़की को छेड़छाड़ करने वाले मनचले को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

 "


थाना मोहला पुलिस की बड़ी कार्यवाही लड़की को छेड़छाड़ करने वाले मनचले को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल



आरोपी पीड़िता को कई दिनों से करता था परेशान


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया / पीडिता दिनांक 02.08.2023 को थाना उपस्थित आकर लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 01.08.2023 को करीबन 03 बजे आरोपी मयंक राजपूत जहां प्रार्थिया काम करती है, वहां आया, उस समय प्रार्थिया अपने सहेली के साथ बैठी थी. और आरोपी प्रार्थिया से गंदी-गंदी बाते कर प्रार्थिया के शरीर को छुकर प्रार्थिया के साथ छेड़खानी करने लगा, उसके बाद प्रार्थिया आरोपी मयंक राजपूत को जाओ नहीं तो मार खाओगे कहकर चिल्लाकर बोलने पर आरोपी मयंक फिर से प्रार्थिया के कमर पर हाथ डालने लगा और बालों को छूने लगा, फिर प्रार्थिया चिल्ला के बोली तो आरोपी मयंक वहां से चला गया। प्रार्थिया उनसे बहुत दिनों से परेशान थी प्रार्थिया के द्वारा आरोपी को कई बार मना करने पर भी दुकान में आकर प्रार्थिया को बहुत पेरशान करता है व गंदी-गंदी बाते करता है कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण महिला संबंधी एवं गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर-अं.चौकी रत्ना सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुर्रे के मार्ग दर्शन में निरीक्षक कपिल देव चंद्रा के कुशल नेतृत्व में आरोपी का पता तलाश हेतु टीम गठित कर पता तलाश हेतु लगाया गया। मुखबीर की सूचना पर आरोपी मयंक राजपूत पिता संतोष सिंह राजपूत उम्र 26 साल साकिन शंकरनगर राजनांदगांव थाना कोतवाली राजनांदगांव जिला राजनांदगांव को उनके वर्तमान निवास स्थान मोहला से अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। जिन्होंने घटना दिनांक समय की घटना कारित करना स्वीकार करने पर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराकर विधिवत दिनांक 03.08.2023 के 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपी को अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर ज्युडिशियल रिमाण्ड प्राप्त किया जाता है। उक्त कार्यवाही में प्र०आर० भरत मंडावी, आर० विरेन्द्र रजक, राकेश कुंजाम, गजेन्द्र देवांगन, म० आर० सुनिता ठाकुर, रूपेश्वरी चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad