Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 7, 2023

खैरागढ़ भाजपा के अभियान चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो कार्यक्रम आयोजित एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार 280 लोगो ने बीजेपी में किया प्रवेश भाजपा नेता विक्रांत सिंह चला रहे है अभियान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद बने साक्षी बुंदेली क्षेत्र के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

 खैरागढ़ भाजपा के अभियान चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो कार्यक्रम आयोजित 



एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार 280 लोगो ने बीजेपी में किया प्रवेश 


भाजपा नेता विक्रांत सिंह चला रहे है अभियान



अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद बने साक्षी


बुंदेली क्षेत्र के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन


खैरागढ़ - विधानसभा चुनाव होने को अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी है ऐसे में खबर आई है कि केसीजी जिला भाजपा के छुईखदान मण्डल अंतर्गत बुंदेली क्षेत्र के सैकड़ो युवाओ ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद के समक्ष 258 युवाओ सहित 22 महिलाओं ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ बीजेपी की रीति-नीति से प्रभावित होकर एक सप्ताह के अंदर राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के द्वारा चलाये जा रहे चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो अभियान से प्रेरित होकर ग्राम बुंदेली में बड़ा आयोजन कर दूसरी बार 8 ग्राम जिसमे बुंदेली, सुराडबरी, खैरी, नवागाव लोधी, तेंदूभांठा, सीताडबरी, मैनहर तथा विचारपुर के युवाओ ने भाजपा में प्रवेश किया उक्त कार्यक्रम में प्रवेश करने वाले युवाओ को गमछा पहनाकर स्वागत किया गया ततपश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा सभी वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित किया जा रहा है लेकिन छत्तीसगढ़ में पौने पांच साल से सभी वर्गों को यहां के कांग्रेस सरकार द्वारा सिर्फ ठगा जा रहा है जिसमे गरीबो का प्रधानमंत्री आवास एक बहुत ही अच्छी योजना है जिसमे राज्य सरकार द्वारा गरीबो के आशियाने को बसाने से रोका गया साथ ही सभी वर्गों को राज्य सरकार द्वारा सिर्फ झूठ बोलकर सत्ता हासिल करके सिर्फ छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबोने का कार्य किया है जिसे जनता समझ चुकी है उन्होंने आगे कहा कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह द्वारा चलाये जा रहे चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो अभियान की सराहना करते हुए कहा कि युवा अब राज्य की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हो जाये और छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने के लिए कार्य करे संबोधन की कड़ी में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि भाजपा में शामिल होकर आप सभी युवा यह संकल्प लेकर कार्य करे कि छत्तीसगढ़ में झूठ की बुनियाद खड़ी करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार को हटाना है एवं देश की सबसे बड़ी पार्टी जो राष्ट्रहित में कार्य कर रही है ऐसे भाजपा पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में बनाने के लिए कमर कसकर कार्य करे श्री सिंह ने आगे कहा कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 1101 नए युवाओ को भाजपा में जोड़ने के उद्देश्य के साथ चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो अभियान चलाया जा रहा है जिसमे युवा उत्साहित होकर भाजपा में जुड़ रहे हैं.इसी कड़ी में जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि युवाओ का लगातार भाजपा की ओर जुड़ाव हो रहा है जिससे सभी क्षेत्रों में भाजपा सशक्त और मजबूत हो रही है आगामी विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं की दम पर भाजपा की सरकार बनना तय है इस दौरान केसीजी जिला भाजयुमो प्रभारी अभिषेक धनकर ने भी सभा को संबोधित किया साथ ही कार्यक्रम का सफल संचालन ललित चोपड़ा ने किया इस दौरान छुईखदान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गिरिराज किशोर दास वैष्णव, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष नवनीत जैन, अनिल अग्रवाल, राकेश ठाकुर,अजय जैन, आलोक श्रीवास, सन्नी यदु, किरण गुप्ता, सरला जैन, शशि जंघेल, रवि भावनानी, दिलेश्वर यदु, रेखचन्द वर्मा, विक्की जंघेल, हितेश गुप्ता, भूपेंद्र जंघेल, मोहित चेलक, सिद्धांत ठाकुर, जयराम जंघेल, प्रकाश यादव, रवि कुमार, खिल्लु जंघेल, रामनाथ जंघेल, राधेश्याम जंघेल, राजकुमार जंघेल, नरेंद्र जंघेल, पिंटू जंघेल, डिकेश जंघेल, भारत धुर्वे, हेमू जंघेल, रोहित रजक, हरिचन्द जंघेल, शत्रुहन जंघेल, बबलू जंघेल, कुम्भलाल जंघेल, दीपक साहू, खोरबाहरा साहू, रवि पाल, धीरपाल निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad