Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 5, 2023

परसापानी में 45 लोगो का मलेरिया जांच एक पॉजिटिव, गांव में सर्वे कराने पहुंचें सीएमएचओ शुक्ला

 परसापानी में 45 लोगो का मलेरिया जांच एक पॉजिटिव, गांव में सर्वे कराने पहुंचें सीएमएचओ शुक्ला



बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा 

बिलासपुर- बेलगहना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरिया के आश्रित ग्राम परसापानी में शुक्रवार को मलेरिया के चार मरीज मिले थे जिसमें 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है। शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश शुक्ला मलेरिया विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को लेकर के परसापानी गांव पहुंचे।


जहां सभी घरों का सर्वे कराया गया।45 लोगों का रक्त पट्टिका से मलेरिया का जांच हुआ जिसमें एक का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। सीएमएचओ डॉ शुक्ला ने बताया कि मलेरिया पॉजिटिव को घर में ही रखकर दवाई दी गई है। गांव में कैंप भी लगाया गया है। गांव में कुल 18 घर हैं, जिसकी कुल आबादी 97 है। सभी घरों में सर्वे के साथ ही स्प्रे भी कराया गया है।

हाल ही में जुलाई महीने में सभी घरों में दो-दो मच्छरदानी यों का भी वितरण किया गया था।मलेरिया के मामले सामने आने के बाद अब पूरे गांव में स्प्रे कराया गया है। लोगों को मलेरिया से बचाव के तरीके भी बताए गए हैं। इस दौरान डीईओ डॉ मनोज सेमुअल, डीपीएम प्यूली मजूमदार, बीपीएम श्वेता सिंह, कृष्ण कुमारी, नौसाद अहमद, सहित मलेरिया विभाग और समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा के स्टाफ मौजूद रहे।

5 लोगों का सीएससी रतनपुर में चल रहा इलाज सीएमएचओ डॉ राजेश शुक्ला ने बताया कि परसा पानी गांव के तीन और कूपा बांधा के दो मलेरिया पॉजिटिव मरीज को उपचार के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां मरीजों का उपचार डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है। सभी मरीज ठीक हैं जल्द ही इन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। परसा पानी में डॉक्टरों की ड्यूटी लगा कर शिविर लगाई गई है।


प्रतिदिन रिपोर्टिंग और मुख्यालय में रहने के निर्देश सीएमएचओ डॉ राजेश शुक्ला ने कोटा ब्लॉक के समस्त वर्करों से कहा कि मुख्यालय में रहकर ही कार्य करें समस्त गांव का सर्वे करते रहे प्रतिदिन सीएमएचओ कार्यालय में इसकी रिपोर्टिंग भी करें इसके साथ ही सीएमएचओ डॉ शुक्ला रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां मलेरिया पीड़ितों से चर्चा करते हुए उनकी हालचाल जाना साथ ही सीएससी प्रभारी डॉ अविनाश सिंह बेहतर उपचार के निर्देश दिए। मलेरिया के साथ डायरिया से भी बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक

सीएमएचओ डॉ शुक्ला और अफसरों ने गांव में सर्वे के दौरान लोगों को मलेरिया के साथ ही डायरिया से भी बचाव के लिए जागरूक किया। बासी भोजन ना करने की सलाह दी, पानी उबालकर पीने को कहा, क्लोरीन की दवा भाटी साथ ही गांव में शिविर लगाकर 77 लोगों की जांच भी की है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad