स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर रतनपुर मे आन बान शान से फहराया गया तिरंगा....
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर.... प्रेस क्लब कार्यालय मे फहराया गया तिरंगा
आज पूरे भारतवर्ष में स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है सुबह से ही बच्चों में स्वतंत्रता दिवस पर्व की धूम देखने को मिली, सभी शासकीय एवं अर्थ शासकीय संस्थानों में बड़े ही सानो शौकत के साथ ध्वजारोहण कर तिरंगा फहराया गया
इसी कड़ी में आज रतनपुर प्रेस क्लब के नवीन कार्यालय नया बस स्टैंड रतनपुर में आन, बान और शान से तिरंगा फहराया गया, आज रतनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष सोनी के कर कमलों से प्रेस क्लब की नवीन कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया, आज सुबह 7:30 बजे महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न किया गया व स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर एक संगोष्ठी आयोजित की गई इस अवसर पर अध्यक्ष संतोष सोनी ने कहा कि आज रतनपुर प्रेस क्आन बान शान से फहराया गया तिरंगालब के भवन में सभी पत्रकारों का स्वागत है प्रेस क्लब कार्यालय हो जाने से नगरवासी एवं पीड़ित पक्ष को स्थाई पता होने से अब किसी को भटकना नहीं पड़ेगा, नगर के लोगों से भी आह्वान किया गया है कि जो भी अपनी समस्याएं या कोई भी प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित पक्ष की बातें नहीं सुनी जाती है वे अपनी शिकायत या जो भी समस्या, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है उसे हम न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहेंगे, वह प्रेस क्लब में अपनी बात और शिकायत रख सकते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भी कार्यालय हो जाने से लोगों को सुविधा मिलेगी इसी के साथ सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई
तत्पश्चात प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से (अध्यक्ष) संतोष सोनी, (सचिव) वासित अली, (उपाध्यक्ष) उमाशंकर साहू, (सहसचिव) राजू यादव,(कोषाध्यक्ष) ताहिर अली,
उस्मान कुरैशी,जुगनू तंबोली, संजय सोनी, आशीष शर्मा, फिरोज खान, कान्हा तिवारी,गुरुदेव सोनी, विजय दानीकर, हरीश मांडवा, जागेश्वर कुंभकार, सुधाकर तंबोली, महेश सूर्यवंशी, परमेश्वर दास, जितेंद्र साहू सुंदर दास, रविंद्र गढ़ेवाल, मनमोहन सिंह एवं रतनपुर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.