जयंती: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को 79वीं जयंती में किया गया याद
देश में संचार क्रांति के अग्रदूत तथा पंचायती राज के जनक थे राजीव गांधी: इंद्रशाह मंडावी
मोहला- मोहला में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की रविवार को 79वीं जयंती के अवसर को सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। विधायक निवास कार्यालय मोहला में सर्वप्रथम राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद उन्हें याद किया गया।
विधायक इंद्रशाह मंडावी ने बताया की भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव जी देश में संचार क्रांति के अग्रदूत तथा पंचायती राज के जनक थे जिन्होंने युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों के साथ जीने का मार्ग प्रशस्त किया। आज सद्भावना दिवस के अवसर पर उन्हें याद करते है साथ ही उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेते है। राजीव गांधी जी अपने सेवाकाल के कम समय में ही देश को अनेक उपलब्धियां दी हैं, इन्हीं उपलब्धियों की बदौलत आज भारत दुनिया के विकसित देशों की बराबरी में खड़ा हुआ है कृतज्ञ राष्ट्र उनके किए गए कार्यों को स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।
इस अवसर पर जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय जैन, महामंत्री राजेंद्र जुरेशिया, दिनेश शाह मंडावी, मीना मांझी, सुरजीत सिंह ठाकुर, भूषण तिवारी, अब्दुल खालिक खान, राजकुमार ध्रुव, अजय सिंह राजपूत, नोहरू राम कुमेटी, जवाहर बोगा, गौतम नेताम, कीर्तन नूरेटी, अयूब खान, दादू सेंडे, मुस्तकीम खान, प्रणव सोनी, राज साहू तथा राजीव युवा मितान क्लब के सभी पदाधिकारी एवं समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.