रतनपुर में भव्य कावड़ यात्रा शिव भक्त करेंगे जलाभिषेक इस वर्ष लग भग 8000 से 10000 कावडियो के भाग लिए जाने की संभावना चाय नाश्ता,भोजन,शयन आदी व्यवस्था निशुल्क होगा।
रतनपुर से ताहिरअली की रिपोर्ट
रतनपुर....सावन का महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू हो गया है. हिंदू धर्म में सावन बहुत पवित्र महीना माना जाता है. सावन की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा भी आरंभ हो गई है. सावन में शिव की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ कई भक्तगण पैदल कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं और गंगा नदी का पवित्र जल कांवड़ में भरकर लाते हैं और रतनपुर बूढ़ा महादेव में जलाभिषेक करते है।हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 21 अगस्त सोमवार को कावड़ियो द्वारा जलाभिषेक होगा।रतनपुर बोल बम सेवा समिति सेवा देंगे।रतनपुर से 19 अगस्त शनिवार को रात्रि 11 बजे स्वयं के व्यवस्था से बेलपन निकलेंगे रविवार 20 अगस्त को प्रातः 6 बजे गंगा नदी से जल लेकर रतनपुर बूढ़ा महादेव के निकलेंगे समिति द्वारा रास्ते में दैजा बीजा मोड के पास नाश्ता प्रबंध,दोपहर श्री अग्रसेन भवन कोटा द्वारा भजन,भोजन दोनो का प्रबंध ,नाश्ता चाय लखनी देवी मंदिर में रात्रि भोजन विश्राम महामाया धर्मशाला रतनपुर में भव्य जागरण बसंत वैष्णव के भक्ति गीतों के साथ होगा। 21 अगस्त सोमवार प्रातः 7 बजे नगर भ्रमण करते बूढ़ा महादेव में जलाभिषेक किया जाएगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.