Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, August 6, 2023

बिंझरा में नवाचारी छात्र छात्राए पुरस्कृत

 बिंझरा में नवाचारी छात्र छात्राए पुरस्कृत



कोरबा/दिपका-  मिडील स्कूल बिंझरा मे शनिवार बस्तारहित विद्यालय के विविध गतिविधि कार्यक्रम तहत शैक्षिक गृहकार्य, योगा,वृक्षारोपण, सांस्कृतिक, साहित्यिक, तथा विविध कला यथा हस्तकला चित्र कला पर सतत सक्रिय रहकर नवाचार की प्रस्तुत करने वाले छात्र छात्राओ को पुरस्कार व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया ,प्रधानपाठक सर्वेश सोनी की अध्यक्षता व शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष धजाराम चौहान तथा माशा सहभागिता समुह के सहयोगी पूर्व सचिव जीएम दीपका परियोजना पी के दत्ता की गरिमामय उपस्थिति मे बच्चो ने हर्षोल्लास पूर्वक वृक्ष मित्र बने  व नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया ,प्रधानपाठक सर्वेश सोनी ने बताया कि किस प्रकार शिक्षक शिक्षिकाओ की भारी कमी से जूझ रहे विद्यालय मे मिडील स्कूल बिंझरा के ही युवा व  पूर्व विद्यार्थीगण रविकुमार महंत, कुमारी गंगा कंवर, कुमारी अनुराधा चौहान, कमलेश दास व योगराज निःशुल्क सेवाभाव से अध्यापन सहयोग कर शैक्षिक जगत मे एक मिसाल कायम किये है तथा कक्षा छठवी के नव प्रवेशित विद्यार्थीगण न केवल विद्यालय वरन अपने घर परिवार मे अनेक नवाचार जैसे अपने घर के आसपास वृक्षारोपण व संस्कारी कार्यो को कर रहे है, पीके दत्ता ने जीवन मे अनुशासन को आगे बढने का सबसे बडा औजार बताया व पूर्व की शिक्षा जिसमे डेढ का पहाढा आदि रोचक सीख प्राप्त करने की सलाह दी,अध्यक्ष ने शालेय गतिविधि मे निःशुल्क सेवाभावी युवक युवतियो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये इसे ग्राम विकास की नई नीव बताते हुये ग्रामीणो से ऐसे युवक युवतियो को सम्मानित पुरस्कृत करने की अपील की।नवाचार करने वाली सोलह विद्यार्थीगणो मे कुमारी साक्षी महंत व कुमारी कनिष्ठा को सर्वांगीण क्षेत्रो मे कार्य हेतु पुरस्कार व प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया व  अलग अलग क्षेत्र मे प्रतिभा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओ मे कु सोनम,रिया,सरगम,अन्नू,श्वेता,अभय,अनुष्का,अराधिया, आदि सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओ को प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया ,बाल संसद की प्रधानमंत्री कुमारी अंजली व अन्य छात्र छात्राओ ने अतिथि गणो का पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र छात्राओ को टाई और बेल्ट प्रधानपाठक सर्वेश सोनी ने भेंट की,कार्यक्रम को सफल बनाने मे शिक्षक टिकैतराम निर्मलकर व कर्मचारी चैनराम यादव,आनंद कुंवर आदि के साथ वरिष्ठ छात्र छात्राओ की सार्थक भूमिका रही ,खिचडी अचार भोजन के साथ व चाकलेट वितरण के साथ समापन किया गया।


कोरबा छत्तीसगढ से सुनील दास महंत की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad