Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 17, 2023

कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं लोग भूपेश बघेल व मंत्री मोहम्मद अकबर की कार्यशैली का चल रहा जादू


कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं लोग भूपेश बघेल व मंत्री मोहम्मद अकबर की कार्यशैली का चल रहा जादू


रायपुर -प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियों एवं क्षेत्रीय विधायक तथा कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की कार्यशैली से प्रभावित होकर कबीरधाम जिले के 23 ग्रामीणों ने कांग्रेस में प्रवेश किया। इस दौरान मंत्री अकबर ने उन्हें गमछा पहनाकर सम्मान किया। इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार मजदूर, किसान, नौजवान, छोटे दुकानदार एवं सभी वर्ग को लेकर चलने वाली सरकार है। आम जनता की तरह उन्हें भी राज्य सरकार की योजनाओं का व्यक्तिगत लाभ भी मिल रहा है। इससे वे बेहद खुश हैं।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर के शंकर नगर निवास में आज बोड़ला विकासखंड के ग्राम गण्डईकला निवासी सुरेन्द्र चंद्रवंशी, भागवत चंद्रवंशी, नारद चंद्रवंशी, विनोद कोल, खिलावन साहू, संतोष साहू, जलेश्वर चंद्रवंशी, धर्मेन्द्र चंद्रवंशी, फुलकर साहू आदि पहुॅचे। उन्होंने मंत्री के समक्ष लिखित आवेदन प्रस्तुत कर कांग्रेस में प्रवेश की अपनी भावना व्यक्त की। मंत्री मोहम्मद अकबर ने इनके कांग्रेस प्रवेश के लिए सहमति प्रदान कर इनका तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस प्रवेश कराया। इस अवसर पर विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोड़ला के मीडिया प्रभारी गोरेलाल चंद्रवंशी उपस्थित थे।


इसी तरह विकासखंड बोड़ला के ग्राम झण्डी, बांधा, मंडलाकोन्हा के 14 नागरिकों ने मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वाले के नाम इस प्रकार है - ग्राम झण्डी के धरमु साहू, रामावतार साहू, बिपत गोड़। ग्राम बांधा के गुहा राम गोड़, कुवांरू गोड़(पंच), संतु गोंड़, मनीराम गोड़, निर्भय गोड़, श्यामू गोड़, ननकू गोड़, सुखदेव गोड़, चैतू गोड़, चैनसिंग गोड़। ग्राम मंडलाकोन्हा के सालिक बैगा ने कांग्रेस प्रवेश किया। इस अवसर पर विशेष रूप से जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम पिछड़ा वर्ग महामंत्री किरोत साहू उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad