आदिवासियों के हक की लड़ाई में "बस्तर टाइगर" महेंद्र कर्मा का अविस्मरणीय योगदान रहा.... विधायक डॉ केके ध्रुव।
। प्रदीप राय (हरि) की रिपोर्ट। आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मरवाही में विधायक डॉ केके ध्रुव सहित कांग्रेसियों ने अपने पूर्व जनप्रिय नेता, ‘बस्तर टाइगर’ शहीद महेंद्र कर्मा जी की जयंती मनाई और उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए उनका पावन स्मरण किया ।
इस अवसर पर मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव ने शाहिद महेंद्र कर्मा को स्मरण करते हुए कहा कि –छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता और मंत्री के रूप में महेन्द्र कर्मा जी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली और छत्तीसगढ़ की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ एक राजनेता नहीं थे, बल्कि एक बेहद संवेदनशील, जागरूक और भावुक इंसान भी थे। उन्होंने कहा कि कर्मा जी आदिवासियों के हक की हर लड़ाई में दमदारी से अपनी बात रखते थे। कर्मा जी ने जीवन के अंतिम क्षण तक आदिवासियों की बेहतरी के लिए संघर्ष किया। झीरम घाटी नक्सल हमले में उनकी शहादत छत्तीसगढ़ भुला नहीं पाएगा। विधायक डॉ केके ध्रुव ने कहा कि
उनकी स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने के लिए राज्य सरकार ने बस्तर विश्वविद्यालय का नामकरण उनके नाम पर किया है और उनके नाम पर प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना प्रारंभ की गई है।उन्होंने कहा कि कर्मा जी के विचार और जीवन मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
आज के इस कार्यक्रम में विधायक डॉ केके ध्रुव के अलावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता कांग्रेस नेता नारायण शर्मा,राकेश मसीह,वीरेंद्र बघेल, बेचू अहिरेश,हरीश राय, मिंटू खान,नारायण श्रीवास,अमित तिवारी,गेंदलाल सोनवानी,कांग्रेस नेत्री बुंदकुवार मास्को,मालती वाकरे, रेखा तिवारी सहित दर्जनों कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.