Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 1, 2023

पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा उप. निरीक्षक श्री मानकराम सोनकर एवं प्रधान आरक्षक श्री तेजराम देशमुख को सेवानिवृत्त होने पर भावभिनी विदाई दिया गया।

 पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा उप. निरीक्षक श्री मानकराम सोनकर एवं प्रधान आरक्षक श्री तेजराम देशमुख को सेवानिवृत्त होने पर भावभिनी विदाई दिया गया।

 


कबीरधाम जिले के थाना सिंघनपुरी जंगल में पदस्थ उप. निरीक्षक श्री मानकराम सोनकर एवं रक्षित केंद्र में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्री तेजराम देशमुख का आज दिनांक-01.08.2023 को सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन पर विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के कार्यों की सराहना कर पुष्पगुच्छ, श्रीफल, साल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर पुलिस विभाग से भावभीनी विदाई दी गई।


उप.निरीक्षक श्री मानकराम सोनकर दिनांक-20.05.1982 में आरक्षक जी.डी. के पद पर जिला दुर्ग में भर्ती हुए थे, जो पुलिस विभाग में अपनी बेहतर सेवाएं देते हुए आरक्षक से प्रधान आरक्षक, प्रधान आरक्षक से सहायक उप.निरीक्षक एवं सहायक उप.निरीक्षक से उप. निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त कर कुल 41 वर्ष 2 माह 11 दिन की सेवाएं पुलिस विभाग को दिए हैं। श्री सोनकर अपनी सेवा अवधि में जिला दुर्ग के विभिन्न थानों एवं जिला कबीरधाम के थाना भोरमदेव, थाना रेंगाखार, थाना पांडातराई, थाना कवर्धा, थाना पंडरिया एवं थाना सिंघनपुरी जंगल में अपनी सेवाएं देते हुए आज सेवानिवृत्त हुए हैं।


प्रधान आरक्षक श्री तेजराम देशमुख दिनांक-08.04.1992 में आरक्षक जी.डी. के पद पर जिला राजनांदगाँव में भर्ती हुए थे। जो विभाग में अपनी बेहतर सेवाएं देते हुए आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत होकर वर्तमान में रक्षित केंद्र कबीरधाम में कार्यरत थे। श्री देशमुख अपनी सेवा अवधि में जिला राजनांदगाँव के विभिन्न थानों एवं जिला कबीरधाम में यातायात शाखा, थाना भोरमदेव, थाना सिटी कोतवाली, थाना पांडातराई तथा वर्तमान में रक्षित केंद्र कबीरधाम में अपनी सेवाएं देते हुए कुल 31 वर्ष 03 माह 23 दिन की सेवा अवधि पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हुए हैं। उक्त दोनों ही पुलिस अधिकारियों के सेवा अवधि में किसी भी प्रकार की विभागीय जॉच या किसी प्रकार का विभाग द्वारा बड़ी सजा नही मिला, जो उनके उतकृष्ट कार्य कुशलता का प्रमाण है। कानून व्यवस्था की ड्यूटी में बहुत ही शान्तिपूर्वक ड्यूटी सम्पन्न कराने में अपना अहम योगदान देते रहे हैं, साथ ही क्षेत्र के आम नागरिकों के बीच बहुत ही मैत्री पूर्ण संबध स्थापित कर क्षेत्र के नागरिकों के दिलो में भी अपना एक अलग स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं। जिससे विभागीय अधिकारी कर्मचारियों में भी इनके प्रति आदर की भावना रही है। जिन्हें पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह,व सेवा सम्मान निधि प्रदान कर सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।


इस अवसर पर उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक, रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह, निरीक्षक एम. श्री वीरेंद्र तारम, उप. निरीक्षक एम. युवराजा असटकर, उप. निरीक्षक एम. श्रीमती पूजा चौबे, सहायक उप.निरीक्षक एम. श्री सुनील राव, एवं कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी अधिक संख्या में उपस्थित होकर सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर पुलिस विभाग से भावभीनी विदाई दिए।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad