खैरागढ़-छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता श्रध्देय अटल बिहारी वाजपेयी जी के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया
भारतीय जनता पार्टी खैरागढ़ छुईखदान गंडई द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता , पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि , जिसमे उनके तैलचित्र पर गुलाल , पुष्पांजलि अर्पण , माल्यार्पण, कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पण किया गया ,
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रान्त सिंह ने अटल जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुवे संगठन एवं देश के लिए किये गए उनके अनेक विकास कार्यो पर प्रकाश डाला ।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री घम्मन साहू द्वारा अटल जी द्वारा छत्तीसगढ़ निर्माण जैसा संसाधनों से परिपूर्ण ,समृद्ध , गौरव शाली प्रदेश बनाने पर उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया ।
जिला भाजपा प्रवक्ता अनिल अग्रवाल ने नेहरू-अटल वाद में सुगम राजनैतिक एवं विपक्ष में होते हुए भी संयुक्त राष्ट्र में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले अटल जी के मिसाल को आज भी विश्व स्मृति में अमर हैं कहा ,,
इस श्रद्धांजलि सभा मे ग्रामीण मंडल प्रभारी विकेश गुप्ता , सूर्यदमन सिंह, चंद्र शेखर यादव , विनय देवांगन , चंदन गिरी , गिरधारी दुबे , शौर्यादित्य सिंह , हर्ष वर्मा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.