गंवई बइठका: मोहला विकासखंड के भुर्साटोला, दुगाटोला, कलचुवा, सुवरपाल, मोहभट्ठा, केंवटटोला पहुंचे विधायक इंद्रशाह मंडावी
छत्तीसगढ़ में विकास की नई इबारत लिखने में भूपेश सरकार सफल: इंद्रशाह मंडावी
मोहला- मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी रविवार को मोहला विकासखंड के भुर्साटोला, दुगाटोला, कलचुवा, सुवरपाल, मोहभट्ठा, केंवटटोला पहुंचकर ग्रामीणों के बीच शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में बातचीत किया। संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने छत्तीसगढ़ सरकार की सभी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया
उन्होंने कहा की मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला का सौगात वनांचल के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है जिससे हमारा वनांचल विकास की नई आयाम स्थापित करेगा। जब से भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की बागडोर संभाली है तब से किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ करके समृद्धि देने का काम किया है। बीजेपी के शासनकाल में किसानी जहां घाटे का सौदा होता था वहीं कांग्रेस सरकार के दूरदृष्टी ने सबसे ज्यादा आवक वाला फसल बना दिया है। वर्षो बाद किसान कृषि की ओर लौटे है जिससे धान के कटोरा छत्तीसगढ़ का असल मायने अब दिख रहा है।
विधायक ने इस दौरान ग्राम दुगाटोला में तालाब पचरीकरण 1.50 लाख, भुर्साटोला में सामुदायिक भवन 3 लाख का भूमिपूजन किया।
विधायक ने कहा की छत्तीसगढ़ में विकास की नई इबारत लिखने में भूपेश सरकार सफल हुई है उसी का नतीजा है की छत्तीसगढ़ की सरकार सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कर रही है, 65 प्रकार के लघु वनोपज के खरीदी से वन पर आश्रित ग्रामीणों का जीवन स्तर सुधरा हैं। कोदो, कुटकी और रागी का समर्थन मूल्य तय करने वाला छत्तीसगढ़ सरकार भारत की पहली सरकार हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, पटेल, कोटवार का मानदेय बढ़ाकर सरकार ने श्रम का सम्मान किया है। नवीन स्कूल भवन, स्कूल उन्नयन, नियमित शिक्षको की भर्ती, स्मार्ट स्कूल के माध्यम से पढ़ाई में नवाचार, मोहला-मानपुर विधानसभा में दो नवीन तहसील, 9 नवीन धान खरीदी केंद्र, जिला सहकारी बैंक शाखा का शुरुवात जैसे कई जनहित के विकास कार्य क्षेत्र में हुए हैं। जो वनांचल के विकास हेतु सरकार के संवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है। सरकार का हर योजना धरातल पर दिख रहा है। बिहान के माध्यम से महिला समूहों के उन्नति, आत्मनिर्भरता तथा जैविक खाद का निर्माण कर आजीविका हेतु कार्य कर रही है। महिला समूह अब केवल समूह न होकर एक मिनी बाजार के तर्ज पर कार्य कर रही है। रीपा योजना से युवाओं को लघु उद्योगों हेतु सरकार लगातार प्रोत्साहित कर रही है साथ ही उन्हें कम ब्याज पर ऋण भी बांट रही है। विधायक ने सरकार के विकास कार्यों को गिनाकर पुनः 2023 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को चुनने का आह्वान किया जिससे विपुल संसाधन से भरा वनांचल विकास का नया पैमाना तय करेगा।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अगनु राम कुमेटी, जनपद सदस्य दीपिका सिंह, कपील कोमरे, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय राजपूत, शंकर गजेंद्र, गणेश राम रावटे, निर्मला मंडावी, नोहरदास साहू, अभिषेक ठाकुर, हरिश सिन्हा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.