Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 19, 2023

संगीत नगरी खैरागढ़ में निकली बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर पालकी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

 खैरागढ़ 

संगीत नगरी खैरागढ़ में निकली  बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर पालकी  शोभायात्रा,

जगह-जगह हुआ भव्य  स्वागत


खैरागढ़ ।बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन की तर्ज पर संगीत नगरी खैरागढ़  में भी बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर पालकी शोभायात्रा निकाली । पालकी यात्रा में सवार होकर बाबा महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। सैकड़ों की तादाद में बाबा के भक्त बाबा की शोभायात्रा में शामिल हुए  । श्री राम गौ सेवा समिति के तत्वाधान में   बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन की तर्ज शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा  श्री राम गौ सेवा केंद्र, किल्लापारा से बक्शी मार्ग गोल बाजार मस्जिद चौक जयस्तंभ चौक, बस स्टैंड होते वीरेश्वर महादेव शिव मंदिर रोड मैं समापन हुआ । इस दौरान  भगवान शिव पार्वती सहित नंदी और अन्य वेशभूषा में श्रद्धालु शामिल हुवे ।

विधायक यशोदा वर्मा भी हुई शामिल


संगीत नगरी खैरागढ़ में उज्जैन के तर्ज पर पहली बार बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर रूप में अपने भक्तों का हाल चाल जाना। शोभायात्रा में खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा भी शामिल हुई उन्होंने बाबा महाकाल के पालकी को कंधा भी दिया। यात्रा  में हर वर्ग  के लोग बड़ी संख्या में बाबा की पालकी में शामिल हुए व जगह जगह सामाजिक संगठनों के द्वारा जलपान की व्यवस्था रखी गयी व पालकी की पूजा अर्चना की गयी।

संगीत नगरी में पालकी को लेकर उत्साह व उमंग देखने को मिला सभी बाबा की भक्ति में झूमते गाते बोल बम का नारा लगते नजर आए। सभी महाकाल भक्त पारंपरिक वेशभूषा  में बड़ी संख्या में उपस्थित हुए । शिव मंदिर रोड स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर पहुची जहां शिव भक्तों द्वारा भव्य स्वागत आतिशबाजी की गई पूजन महाआरती प्रसादी वितरण किया गया।

सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad