Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 21, 2023

खुज्जी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने चुम्मन साहू ने किया आवेदन


खुज्जी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने चुम्मन साहू ने किया आवेदन


सड़क चिरचारी =:छत्तीसगढ़ विधान सभा निर्वाचन की तैयारियों के बीच राजनीति का बाजार काफी गरम हो चुका है। वहीं राजनांदगांव जिले के खुज्जी  विधान सभा क्षेत्र के लिए विभिन्न पार्टियों से लोग अपनी किस्मत आजमाने विभिन्न माध्यमों से हाई कमान से संपर्क कर टिकिट की दावेदारी कर रहे हैं । भाजपा के द्वारा गीता घासी साहू का नाम घोषित कर दिया है वहीं सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के द्वारा तिथि निर्धारित कर ब्लाक अध्यक्षों के माध्यम से टिकिट हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है । इस बीच खुज्जी विधानसभा से चुम्मन साहू ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ विश्राम गृह पहुँच कर ब्लाक अध्यक्ष रितेश जैन  के माध्यम से विधिवत टिकिट हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है।


विदित हो चुम्मन साहू छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं वहीं उनका पूरा परिवार का कांग्रेस पार्टी पर अटूट आस्था रहा है। वर्तमान मे कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री व जनपद सदस्य एवम पूर्व ब्लाक अध्यक्ष  अपने सादगी पूर्ण मिलनसार व्यक्तित्व बेदाग चेहरा के लिए क्षेत्र मे जाने जाते हैं।


वर्तमान मे राजनैतिक दलों द्वारा जीत के दांव पेंच में जिस प्रकार स्वच्छ चेहरा की तलाश की जा रही है क्षेत्र के जानकार इनकी दावेदारी को काफी पर्फेक्ट मान रहे हैं, जिस प्रकार खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में  सभी समाज से इनका व्यक्तिगत संबंध हैं, इसे देखते हुए कांग्रेस पार्टी से नया चेहरा के रूप में चुम्मन साहू का नाम हो सकता है।



चुम्मन साहू खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए हर गाव में जाकर बूथ स्तर में मीटिंग लेकर पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं हर सुख दुख में पहुँच जाते हैं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में आमजनता के बुलावे पर चुम्मन साहू हर सुख दुख में सम्मिलित होते हैं साथ ही विधानसभा समीकरण के हिसाब से 



देखा जाए तो साहू समाज से आने वाले चुम्मन साहू सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी पकड़ बनाये हुए हैं जिसका फायदा उनको विधानसभा चुनाव में मिल सकता है कांग्रेस पार्टी यदि चुम्मन साहू को अपना उम्मीदवार बना देता है तो खुज्जी विधानसभा की सीट में कांग्रेस पार्टी को फायदा मिलने के आसार हैं क्योंकि चुम्मन साहू का वनांचल क्षेत्र में जबरदस्त पकड़ है वही मैदानी इलाकों में भी उनकी लोकप्रियता के चलते व उनके कार्यो से सभी वर्ग उनके चहेते बने हुए हैं आवेदन पत्र जमा करने के बाद उनकी दावेदारी की चर्चा खूब रही है कि इस बार कांग्रेस चुम्मन साहू को कांग्रेस अपना प्रत्यासी बना सकता है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad