बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध अवस्था मे मिली लाश, लाश में मंडरा रहे थे कीड़े, पसान थाना क्षेत्र का मामला
कोरबा जिले के सीमा क्षेत्र पसान थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत लैंगा के आश्रित ग्राम छेरका बांध के एक घर में बुजुर्ग दंपति की लाश मिली है। बुजुर्ग दंपति की लाशों में कीड़े भिनभिना रहे थे जिससे कयास लगाए जा रहे है की 2-3 पहले ही दोनो की मौत हो गई होगी।
दरअसल ग्राम पंचायत लैंगा के आश्रित ग्राम छेरका बांध के प्रधानमंत्री आवास में 55 वर्षीय सुनाराम धनवार व उसकी पत्नी सुकवारीन धनवार रहते थे। घर पर ये दोनों ही रहा करते थे और गांव में ही रोजी मजदूरी कर घर चलाते थे। रोज रोजी मजदूरी के लिए घर से बाहर जाने वाले दंपत्ति को जब पिछले 2 दिनों से आसपास के लोगों ने नही देखा तो शुक्रवार की शाम को गांव वाले सुनाराम के घर का दरवाजा खोल अंदर गए तो दोनों पति पत्नी मृत हालत में जमीन पर पड़े दिखे और लोगों ने देखा की कुछ खून भी दिख रहे है जिसपे कीड़े भिनभिना रहे है। इस नजारे को देख सभी के होश उड़ गए।
संदिग्ध अवस्था मे घर के भीतर लाश मिलने की सूचना पसान थाना को दी गई।
सूचना पर पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर दोनो शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया।
अब पुलिस पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि एक साथ मृत हुवे दंपत्ति की मौत के असली असल वजह का पता चल सके।
कोरबा छत्तीसगढ से सुनील दास महंत की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.