धर्मेन्द्र सिंह जिला ब्यूरो उन्नाव।
विधायक जी ने पशु बाजार का किया शुभारंभ
उन्नाव उत्तर प्रदेश। तहसील बीघापुर अंतर्गत ग्राम सभा रूझेई में महावनेश्वर मंदिर में पशु बाजार का शुभारंभ माननीय विधायक आशुतोष शुक्ला जी ने किया बाजार में गाय भैंस बकरी आदि पशुवाओ की खरीद व बिक्री प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को लगेगी।
पशु बाजार शुभारंभ कार्य क्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायक आशुतोष शुक्ला जी ने वहा मौजूद किसानों और ब्यापारी क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा की अब किसानों को अपने पशुओं को बेचने खरीदने के लिए आप लोगो को बाहर नही जाना पड़ेगा ग्राम प्रधान अमिता सिंह व साई उदल फौजी एकादमी के प्रबंधक उदल फौजी के प्रयासों से गांव नए नए कीर्तिमान बना रहे हैं
ऊदल फौजी द्वारा सामाजिक कार्यों के जो विकास कार्य किए हैं वो काफी सराहनीय कार्य है उनके विकास कार्यों में हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे ।
वहा पर स्थानीय लोगों ने विधायक जी से पूर्व विधायक देवकी नन्दन चौधरी जी की पाटन में एक प्रतिमा लगवाने की मांग की जिस पर विधायक आशुतोष शुक्ला जी ने ग्राम प्रधान पाटन जी को जमीन उपलब्ध कराने को कहा और कहा की हम अपने निजी स्रोतो से प्रतिमा लगवाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन साई ऊदल फौजी के प्रबंधक उदल फौजी ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोविन्द नारायण शुक्ल निवर्तमान चेयर मैन नगर पंचायत बीघापुर सभासद प्रतिनिधि विकास अग्निहोत्री बीघापुर संजय शुक्ला मोनू सभासद आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.