विधायक डॉ केके ध्रुव ने अपनी दावेदारी पेश की...ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में किया फार्म जमा....
प्रदीप राय (हरि) की रिपोर्ट :मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मरवाही में अपने समर्थकों के साथ जाकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बेचू अहिरेश को फार्म भरकर दिया और अपनी दावेदारी पेश की। ज्ञात हो कि कांग्रेस के सभी दावेदार दिनाक 17/8/23 से 22/8/23 तक ब्लाको में सभी दावेदार अपनी दावेदारी का प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्धारित प्रपत्र अनुसार फार्म जमा करना है। इसके बाद यही सूची जिला कांग्रेस कमेटी से अप्रूवल होकर पैनल बनाकर हाई कमान को भेजा जाएगा उसके बाद प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।शनिवार को मरवाही विधायक डॉ के के ध्रुव ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मरवाही में पहुँच कर बेचू सिंह अहिरेश ब्लाक अध्यक्ष को अपना फार्म जमा किये।इस अवसर पर विधायक डॉ केकेक ध्रुव के साथ डॉ नरेंद्र राय,बिरेन्द्र बघेल,हरीश राय, कमाल खान,चंद्रभान सिंह,नारायण श्रीवास,राजेंद्र ताम्रकार,शेषमन यादव,हासिम खान एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.