स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान एवं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु कार्यक्रम प्रस्तुत की गई
स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने व मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु इस समय पुरे विकास खंड पिथौरा में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जैसे चौपाल में सभा करना मतदाताओं को मतदान हेतु आह्वान करना , शपथग्रहण कराना निबंध, श्लोग रंगोली प्रतियोगिता करना आदि किये जा रहे हैं ।
इसी कड़ी में आज स्वीप टीम पिथौरा के पदाधिकारी एफ. ए . नंद व अरुण कुमार देवता द्वारा ग्राम नयापारा खुर्द में
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक बैठक आयोजित कर मतदाता सूची में नाम दर्ज करना व मतदान हेतु लोगों को आह्वान करने की अपील व शपथग्रहण कराया गया ।
इस अवसर पर समन्वयक विक्रम वर्मा, लोकनाथ सिन्हा , भागीलाल साकरे व अन्य शिक्षक शिक्षिका व ग्राम के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.