तहसील चौकी से लेकर मंडी बिजली विभाग विद्यालयों में रही स्वतंत्रता दिवस की धूम
बेलगहना-आज 76 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। स्कूलों में बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। बेलगहना तहसील कार्यालय में तहसीलदार डी.के कोसले ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की गौरवगाथा सुनाई। कहा कि आज के ही दिन 15 अगस्त 1947 को देश को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। आज पूरे 76 साल पूरे हो चुके हैं। हम लोग 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इस बार आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा। सभी से अपील है कि संकल्प लें कि देश के हित में हर रोज नए काम करें। कार्यक्रम में तहसीलदार डी.के कोसले तहसीलदार,इंद्रा कुमार R.I,मुकेश साहू R.I,L. I.मरावी रीडर,रोशन कमल रीडर, हरिशंकर राजपूत,सूर्यकांत सूर्यवंशी,तेजस्वी साहू पटवारी,वतन सोनी पटवारी,अभिषेक पटवारी,वीरेंद्र बहादुर,प्रतिमा सिरसो,प्रियंका नेताम,अंकित स्वंड़कर,संतोष कौशिक,एवं कोटवार संघ समेत कई लोग मौजूद रहे।बेलगहना चौकी प्रभारी उमेश साहू ने चौकी मे ध्वजारोहण किया 76 स्वतंत्रता दिवस की सभी ग्राम वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को आजादी का जश्न हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। बेलगहना इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा सुबह के समय प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान उनके द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। इसके बाद विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।बेलगहना स्थित आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव बहुत ही सुन्दर एंव भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों ने तिरंगे पर सामूहिक गीत व झंडा गान प्रस्तुत किया। सुनो गौर से दुनिया वालो एवं हम इंडिया वाले पर बच्चों ने अपने नृत्य से कार्यक्रम में धमाल मचा दिया।
वहीं ग्राम पंचायत पंडरा पथरा पंचायत में स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई।पंडरा पथरा स्कूल मे ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस कार्यक्रम में विद्यालय शिशु मंदिर बेलगहना एवं प्रतिभावान छात्रों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया।
वहीं ग्राम पंचायत शक्ति मे बहरा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान,वंदे मातरम और झंडा गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।
कृषि उपज मंडी बेलगहना में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष कोटा संदीप शुक्ला के द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई, जिसमें मंडी कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे.। क़ृषि उपज मंडी ने क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि अनेकता में एकता भारतीय विशेषता रही है जिसे बनाए रखना हमारा परम् कर्तव्य है. और इसका पालन सभी को करना चाहिए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.