अपनी हुनर को एक नई उड़ान देने का दिया मौका- प्रभा साहू
डोंगरगढ़- ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल महोत्सव कार्यक्रम ग्राम रामाटोला में सम्पन्न हुआ
जिला पंचायत प्रभा साहू जी द्वारा अपने संबोधन में कहा कि आज छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के माध्यम से युवाओं को एवं हमारी महिला बहनों को एक नई पहचान बनाने तथा अपनी हुनर को एक नई उड़ान भरने का मौका दिया है वह सराहनीय है उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के माध्यम से हमारे छत्तीसगढ़ की संस्कृति धरोहर परंपरा को सजाने एवं सवारने का काम हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री मान. भूपेश बघेल जी द्वारा किया जा रहा है तथा गांव में छुपे हुए कला एवम प्रतिभा को निखारने का एक सुनहरा अवसर आप सभी के बीच रखा वह प्रशंसनीय है इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं
आज राजीवगांधी युवा मितान क्लब के माध्यम से गांव-गांव खेलकूद ,हरेली त्यौहार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर गांव में भाईचारा एवं उल्लास का वातावरण हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जा रहा है तथा किसानों और युवाओं के हित में जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर निरंतर छत्तीसगढ़ आज आगे बढ़ रहा है।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.