ट्रेलर और टैंकर में भिड़ंत एक घायल घंटो तक लगा रहा जाम
कवर्धा छत्तीसगढ़ - इन दिनों सड़क पर फर्राटे भर रही वाहनों के कारण लगारत सड़क दुर्घटना में तेजी देखने को मिल रही है ये बेकाबू वाहन चालक रुकने का नाम नहीं लेते हैं चाहे हालत कुछ भी हो इन्हे तो बस अपनी मस्ती में चलते ही रहना है।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार एक बार फिर कबीरधाम जिले ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की अंतिम छोर पर बसे रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे NH 30 थाना चिल्फी घाटी के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजाढार के पास ट्रक और कंटेनर में टक्कर हो गई
जहां घटना मे एक व्यक्ति गम्भीर रूप घायल हो गया जिसे उपचार हेतु जिला मुख्यालय कबीरधाम स्थित जिला अस्पताल लाया गया साथ ही घटना के चलते पांच घंटो तक सड़क पर आठ किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें भी लगी रही जिसकी वजह से यात्रियों को भरी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा तो वही जिले के थाना चिल्फी पुलिस के द्वारा घंटो कड़ी मशक्कत करने के बाद सड़क पर लगी जाम को हटाने में कामयाबी मिली ज्ञात हो की जिले के भारी व्यस्ततम मार्गो में से एक रायपुर जबलपुर NH 30 रोड है।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.