मेरी माटी मेरा देश नेहरू युवा केंद्र कांकेर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों
द्वारा जिला युवा अधिकारी श्री अभिषेक आनंद के निर्देशानुसार ग्राम कोदागांव में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। देश में बीते एक साल से आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है. यह महोत्सव देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में देशभर में ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम की शुरूआत भी की गई है. राज्यों में इसकी जिम्मेदारी ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को दी गई है. ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम में अमृत वाटिकाएं बनाई जानी हैं. इसमें 75 तरह के देसी पौधे लगाए जाने हैं. जिसमें युवाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए धरती को बचाने के लिए 25 स्वदेशी पौधे लगाए गए साथ ही माटी को नमन वीरों को वंदन थीम पर देश के लिए अपने प्राणों की बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया गया वही नेहरू युवा केंद्र से लक्ष्मण दीपक ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक युवा को अपने गांव,घर, पंचायत ,खेत एवं मैदान में पेड़ लगाने की जरूरत है ताकि हमारा आने वाला भविष्य पर्यावरण संरक्षण वा सुरक्षित रहे ।
सीएनआई न्यूज कांकेर से हेमन्त कुमार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.