संगीत नगरी खैरागढ़ में निकली बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर पालकी शोभायात्रा,जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
खैरागढ़ ।बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन की तर्ज पर संगीत नगरी खैरागढ़ में भी बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर पालकी शोभायात्रा निकाली ।
पालकी यात्रा में सवार होकर बाबा महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। सैकड़ों की तादाद में बाबा के भक्त बाबा की शोभायात्रा में शामिल हुए । श्री राम गौ सेवा समिति के तत्वाधान में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन की तर्ज शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा श्री राम गौ सेवा केंद्र, किल्लापारा से बक्शी मार्ग गोल बाजार मस्जिद चौक जयस्तंभ चौक, बस स्टैंड होते वीरेश्वर महादेव शिव मंदिर रोड मैं समापन हुआ । इस दौरान भगवान शिव पार्वती सहित नंदी और अन्य वेशभूषा में श्रद्धालु शामिल हुवे ।
विधायक यशोदा वर्मा भी हुई शामिल
संगीत नगरी खैरागढ़ में उज्जैन के तर्ज पर पहली बार बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर रूप में अपने भक्तों का हाल चाल जाना। शोभायात्रा में खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा भी शामिल हुई उन्होंने बाबा महाकाल के पालकी को कंधा भी दिया। यात्रा में हर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में बाबा की पालकी में शामिल हुए व जगह जगह सामाजिक संगठनों के द्वारा जलपान की व्यवस्था रखी गयी व पालकी की पूजा अर्चना की गयी।
संगीत नगरी में पालकी को लेकर उत्साह व उमंग देखने को मिला सभी बाबा की भक्ति में झूमते गाते बोल बम का नारा लगते नजर आए। सभी महाकाल भक्त पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में उपस्थित हुए । शिव मंदिर रोड स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर पहुची जहां शिव भक्तों द्वारा भव्य स्वागत आतिशबाजी की गई पूजन महाआरती प्रसादी वितरण किया गया।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.