चलो लखनादौन चलो
सी. एन. आई. न्यूज/सिवनी
कल दिन रविवार दिन में 1 बजे लखनादौन के रोटा झील स्थित चौपाटी में अंतिम और निर्णायक बैठक में सभी क्षेत्र वासियों का स्वागत है,अभी नहीं तो कभी नहीं, आप सभी पहुंच कर अपने सुझाव मंच के माध्यम से दे सकते है क्यूंकि यह सबकी जरूरत और लड़ाई है,
*लखनादौन जिला नहीं तो वोट नहीं* संकल्प के साथ कल रविवार को 1 बजे रोटा झील चौपाटी में होगा आगाज *लखनादौन जिला नहीं तो वोट नहीं* लखनादौन को जिला बनाने के अभी तक के किये गये सभी के द्वारा प्रयासों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता हैं। लेकिन अब लखनादौन की प्रतिष्ठा का सवाल है। सभी को आगें आना होगा। सभी राजनीतिक दलों को आगे आना होगा। सामाजिक कार्यकर्ता व महिला संगठनों को , युवाओं को आगे आना होगा। *अब भाषण में नहीं कि किसने क्या पहले कब क्या किया ? अब मिलकर क्या करेंगे - कैसे करेंगे - कैसे करना है सिर्फ और सिर्फ इस रणनीति पर बात हो।* सिर्फ रणनीति तैयार हो कि लखनादौन जिला नहीं तो वोट नहीं कहने पर जिला नहीं बनेगा। *निरंतर अभियान चलाया जाना पड़ेगा।* *छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.