हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष व जिला
पंचायत सदस्य ने अब अपनी कुशलता, मजबूती , एवं जनता के प्रेम से अपनी प्रबल दावेदारी मोहला मानपुर विधानसभा से प्रस्तुत की है !
मोहला मानपुर - , मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र क्र .78 से लगातार 3 बार के जिला पंचायत सदस्य बिरेन्द्र कुमार मसिया जी नें विधानसभा चुनाव 2023 हेतु दावेदारी का आवेदन जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष माननीय अनिल मानिकपुरी जी तथा मानपुर ब्लॉक अध्यक्ष लच्छू साबले जी को सौंपा।
जिनकी अपने क्षेत्र में एक अलग ही छवि बन चुकी है , जो जनता से लगातार संपर्क में रहते है, जनता के हर सुख दुख के साथी है , 2005 में जिन्होंने पहली बार जिला पंचायत चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी ठीक दूसरी बार फिर 2015 में भारी मतों से विजय प्राप्त की उसके बाद वर्तमान 2020 में 10000 से ज्यादा मतों से और जनता के प्यार दुलार व आशीर्वाद से फिर एक बार जीत हासिल की तो इसी तरह समाज में भी 2010 में भी हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष के पद पर सर्व सहमति से नियुक्त हुए इसी तरह सामाजिक सेवा करते हुए इन्हें 2015 में फिर एक बार जिलाध्यक्ष के पद पर समाज ने स्वीकार किया , 2020 में भी पुनः तीसरी बार जिलाध्यक्ष हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के पद पर समाज सेवा दायित्व निभाते हुए आज तक समाज सेवा का कार्य कर रहे है , जनता के असीम प्यार , स्नेह और आशीर्वाद से अब लगातार 3 बार के जिला पंचायत सदस्य , 3 बार के हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष ने अब अपनी कुशलता, मजबूती , एवं जनता के प्रेम से अपनी प्रबल दावेदारी मोहला मानपुर विधानसभा से प्रस्तुत की है !*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.