Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 17, 2023

समुदाय के सहयोग से कंदाडी का शाला परिसर बना आर्कषक

 


*समुदाय के सहयोग से कंदाडी का शाला परिसर बना आर्कषक*


*शिक्षक की सोच, ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक शाला कंदाडी का परिसर बना आकर्षक*



      (मोहला मानपुर चौकी) जिला मुख्यालय से 12 कि मी दूर स्थित शास प्रा शाला कंदाड़ी विकासखंड मोहला, जहां शिक्षक के प्रयास और पालक, समुदाय के सहयोग से शाला परिसर और कक्षा आर्कषक, सुंदर और शैक्षिक वातावरण निर्मित हुआ। 

       संकुल शैक्षिक समन्वयक केवल साहू द्वारा शाला अवलोकन के दौरान शाला परिसर एवम शाला अध्यापन कक्ष साफ, सुंदर एवम आर्कषक पाया गया साथ ही समृद्ध किचन गार्डन का निर्माण भी किया गया है। शिक्षक ने परिसर में गमला और अन्य फूलदार पौधे रोपकर आर्कषक बनाने का प्रयास किया है। 


प्रधान पाठक राकेश रावटे ने बताया शाला परिसर को आर्कषक बनाने में समुदाय ने भरपुर सहयोग किया है, गतवर्ष 5 वी के छात्रों के पालकों ने शाला को गमला भेंट किया साथ ही शिक्षकों ने पौधे रोपकर सुरक्षा का संकल्प लिया। समुदाय और पालकों ने शाला पर सी सी रोड भी बनाया। 

    संकुल शैक्षिक समन्वयक केवल साहू ने बताया शिक्षक राकेश रावटे एवम ऋतिक कुमार ने समुदाय को शाला से जोड़ने के लिए अथक प्रयास किया है रावटे जी अवकाश के दिनों में भी स्कूल जाकर बच्चों के साथ शालेय गतिविधि जैसे स्वच्छता, खेलकूद, कीचन गार्डन निर्माण एवम शैक्षिक कार्य करते हैं। जिससे पालक एवम समुदाय ने शिक्षकों के सराहनीय कार्य में अपनी योगदान दे रहे है। बच्चे, शिक्षक, पालक और समुदाय ने मिलकर शाला परिसर को आर्कषक बनाने का प्रयास किया। 

 शाला के बच्चे अनुशासन में रहते है वही सप्ताह में दो दिन अलग ड्रेस में नज़र आते हैं। 

     शाला में 71 बच्चों के लिए 2 ही शिक्षक होने के बाद भी प्रति वर्ष एकलव्य आदर्श विद्यालय में बच्चों का चयन होता है जिसके लिए शिक्षक शाला स्तर पर शिक्षर कोचिंग सत्र प्रारंभ से ही करते हैं। संकुल स्तर के कोचिंग में भी बच्चे सम्मिलित होते हैं। 



 जिला के कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने कंदाड़ी स्कूल के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए शिक्षा विभाग को बधाई दी। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी के के बंजारे, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र देवांगन, बीआरसीसी के एल वर्मा, एबीईओ डी बोगा संकुल प्राचार्य आर के अंबाडे ने भी शिक्षक के कार्य की सराहना करते हुए बधाई प्रेषित की।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad