Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 9, 2023

चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो अभियान, विधायक के घर सेंध विक्रांत के नेतृत्व पर जता रहे भरोसा

 चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो अभियान, विधायक के घर सेंध


विक्रांत के नेतृत्व पर जता रहे भरोसा

खैरागढ़। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही विधानसभा क्षेत्र मे देशहित को प्राथमिकता मानकर युवाओ का हुजूम भाजपा प्रवेश के लिए उमड़ रहा है। प्रदेश कार्यंसमिति सदस्य व जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने 11 सौ 11 युवाओ को भाजपा से जोडऩे का लक्ष्य लेकर बीते सप्ताह ही चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो अभियान की शुरूआत की और महज एक सप्ताह के भीतर ही लगातार युवा भाजपा की रीति नीति और नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर भगवा गमछा ओढ़ रहे है। उदयपुर मे मन की बात कार्यक्रम के दौरान 125, बुंदेली मे 222 के बाद सलोनी मे आयोजित कार्यक्रम मे 355 युवाओ ने विधिवत रूप से भाजपा प्रवेश किया है। सलोनी मे जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला भाजपाध्यक्ष घम्मन साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी की मौजूदगी मे विधायक यशोदा वर्मा के गृह ग्राम देवारीभाठ से पुराने कांग्रेसी दीपक वर्मा, दिनेश वर्मा, कमलेश यादव, राजकुमार वर्मा और प्यारी वर्मा सहित युवा शक्ति संगठन के 42 युवाओ ने भाजपा प्रवेश किया। जालबांधा के 25, पेटी के 5, करमतरा के 41, शेरगढ़ के 15, भोथी के 12, अवेली के 25, रंगकठेरा के 74, सोनभ_ा के 53, केकराजबोड़ के 33 और सलोनी के 25 युवाओ को मिलाकर एक ही दिन मे 355 युवाओ ने भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण की है। क्षेत्र के युवा जिस तेजी से अभियान मे जुडक़र भाजपा की रीति नीति पर विश्वास प्रकट कर रहे है जो आसन्न विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस के लिए मुश्किले खड़ी कर सकता है।  

गरीब के गृह प्रवेश बाद भाजपा के सीएम जाएंगे अपने घर

कार्यक्रम मे जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का नौ साल उपलब्धियो से भरा पूरा है, गॉव गरीब को पीने का साफ पानी, आवाजाही के लिए सुगम सडक़, सिर छुपाने के लिए मकान, धुंए से मुक्ति के लिए गैस सिलेंडर और महिलाओ के मान सम्मान को देखकर घर घर शौचालय जैसी जनसरोकार से संबधित योजनाए क्रियांवित कर भारतरत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी के सपनो का प्रदेश बना रही है वही दूसरी ओर पौने पांच साल से सत्ता सरकार मे काबिज कांग्रेस प्रदेश का बेड़ा गर्क करने मे तुली है। पीएम आवास योजना को लेकर देश मे सबसे बुरी स्थिति छग के होने की जानकारी देते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि हितग्राहियो को समय पर किश्त मिले इसके लिए केंद्र अपने हिस्से की राशि समय पर दे रही है लेकिन भूपेश सरकार अपने हिस्से का राज्यांश देने मे हीला हवाला कर रही है। विक्रांत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बनी तो उनका सीएम अपने सरकारी आवास तभी जाएगा जब प्रदेश के गरीब अपने खुद के आवास पर प्रवेश करेंगे। 

भूपेश राज मे भ्रष्टाचार का बोलबाला

जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि भूपेश सरकार के राज मे भ्रष्टाचार सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रहा है। झूठ और छल कपट कर सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस प्रदेश के आम आदमी के सिर पर कर्ज लाद रही है। घम्मन साहू ने कहा कि पौने पांच साल मे आम जनता कांग्रेस को भलीभांति समझ गई और विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकने तैयार है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी ने नवप्रवेशी युवाओ का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनाने कमर कसकर काम करने का वक्त आ गया है। विधानसभा क्षेत्र में 1111 नए युवाओ को भाजपा से जोडऩे चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो अभियान को जिस तरह से प्रतिसाद मिल रहा है उससे लगता है कि लक्ष्य निर्धारित समय से पूर्व हासिल हो जाएगा। इस दौरान विकेश गुप्ता, केशव चंदेल, हरप्रसाद वर्मा, प्रकाश सिंह ठाकुर, भरत वर्मा, देवकुमार सेन, आलोक श्रीवास, अनूपलाल वर्मा, आदर्श बहादुर सिंह, दीनदयाल सिंहा, रविंद्र वर्मा, सूर्यदमन सिंह, मंजीत सिंह ठाकुर, दिलेश्वर यदु, प्रेमसागर गुप्ता, जयप्रकाश साहू, राकेश वर्मा, मुकेश वर्मा, अमिषा वर्मा, डोरेलाल साहू, रेखचंद वर्मा, जागेश्वर जंघेल, ललित चोपड़ा, अनीस सिंह,चंद्रेश साहू, प्रमोद भगत, दुवेश वर्मा, भूपेंद्र साहू, अनिल साहू, नेंगी वर्मा, चंदू यादव, हेमंत देशमुख, गजानंद साहू, धर्मेंद्र साहू, अरूण साहू, तेजश्वर साहू, होमेश्वर साहू, तारण साहू, चतुर वर्मा, वीरेंद्र वर्मा सहित बउ़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।



सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad