घर पहुंचकर बना रहे आयुष्मान कार्ड| सिमगा
लोकेशन/सिमगा
रिपोर्टर/ओंकार प्रसाद साहू
सिमगा| सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नवागांव में घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उन्हें इसके लाभ के बारे में बता रहे हैं। इस काम में पंचायत सचिव श्री अवधराम साहू , रोजगार सहायक रूपेश साहू सहयोग कर रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रेरित कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
आयुष्मान कार्ड के लिए राशन कार्डधारी सभी परिवार पात्र होंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाअभियान शिविर में परिवार के समस्त सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए परिवार के समस्त सदस्यों के साथ शिविर स्थल में जाकर अपने व अपने परिवार के समस्त सदस्यों का आयुष्मान भारत कार्ड बनावाने के लिए अपील की गई है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत पात्र बीपीएल परिवारों को 5 लाख एवं शेष परिवार अर्थात एपीएल परिवारों को डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 50 हजार तक का लाभ योजना के दिशा निर्देशानुसार योजनांतर्गत पंजीकृत किसी भी शासकीय एवं निजी चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड द्वारा निशुल्क इलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अन्य अतिरिक्त गंभीर बीमारी के लिए 20 लाख तक स्वास्थ्य सहायता प्रदान की जा रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.