बेमेतरा जिले के 1.47 लाख किसानों के खातों में दूसरी किश्त की राशि अंतरण की गई CM
रंजीत बंजारे CNI न्यूज बेमेतरा -: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रविवार 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के अवसर पर महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर राजीव गांधी न्याय योजनाओं सहित अन्य योजना के हितग्राहियों किसानों मजदूरों ग्रामीण व पशुपालकों को 2055.60 करोड़ रूपए की राशि का ऑनलाईन भुगतान किया। राजीव गांधी किसान न्याय बेमेतरा ज़िले के 1.47 लाख किसानों के खातों में इस साल की दूसरी किश्त की राशि राशि अंतरण की गयी। वही मुख्यमंत्री परब सम्मान निधि योजना के तहत भी ज़िले की 429 ग्राम पंचायतों को 21.45 लाख रुपए की दूसरी किश्त मिली। ज़िले के 1350 गोबर विक्रेताओं के खाते में 11.60 लाख रुपये अंतरण हुए।
CM बघेल के महासमुंद से वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम में ज़िला कार्यालय बेमेतरा के दिशा सभाकक्ष में संसदीय सचिव व विधायक नवागढ़ गुरूदयाल सिंह बंजारे,कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा,मुख्य कार्यपालन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी, अपर कलेक्टर सीण्एल बंजारे,सहित जनप्रतिंधि,ज़िला अधिकारी वर्चुअल जुड़े।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.