नौकरी लगाने के नाम पर ठगी के आरोप मे एक ब्यक्ति गिरफ्तार
जांजगीर चांपा जिला अंतर्गत थाना नवागढ़ में खिसोरा निवासी संतोष कश्यप द्वारा 19 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2014 में आरोपी पुनीराम कश्यप निवासी अमोरा द्वारा मेरे पुत्र मनबोध कश्यप एवं गजानंद कश्यप को भारतीय स्टेट बैक में चपरासी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता में नौकरी लगाने के नाम पर 03 लाख रूपयें लिया था, और आज दिनांक तक नौकरी नही लगाया है पैसा को मांगने पर भी नही दे रहा है,जिसकी सूचना पर आरोपी के विरूद्ध थाना नवागढ में धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया,
विवेचना के दौरान आरोपी पुनी राम कश्यप निवासी अमोरा को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा से अशोक कुमार कर्ष की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.