सुना मकान से तिजोरी का ताला तोड़ रुपए चोरी कर, चोर फरार
कांकेर। घटना चारामा थाना अंतर्गत ग्राम चांवड़ी का है जहां मकान को सुना पा कर किसी अज्ञात चोर के द्वारा करीब 25 हजार रुपए की चोरी कर चोर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चारामा पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर मर्म कायम कर जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि घर मालिक नागेश माहला अपने किसी निजी काम से डौंडी चले गए थे। उसकी पत्नी राजेश्वरी माहला विश्व आदिवासी दिवस मनाने सिरसिदा गई हुई थी। वापिस जब घर में आकर देखा तो पूरा सामान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा है और तिजोरी का ताला टूटा हुआ है। जिसमे रखे करीब 25 हजार रुपए गायब हैं। तो उन्होंने किसी रिश्तेदार के मदद से पुलिस को सूचना कर घटना की जानकारी दी।
सीएनआई न्यूज कांकेर से हेमन्त कुमार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.