संसदीय सचिव द्वारा दिव्यांगजनों को वितरित किया गया सहायक उपकरण
उत्तर बस्तर कांकेर 08 अगस्त 2023 :- संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक श्री षिषुपाल शोरी द्वारा दिव्यांगजनों नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम उमरादाह निवासी तरूण कुलदीप और अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम बोदानार निवासी संतलाल दुग्गा को बैटरी चलित ट्राय सायकिल, कांकेर निवासी इंद्रजीत मंडावी, ग्राम सरंगपाल के सत्यम कोर्राम और ग्राम ठेलकाबोड़ के खेमन मंडावी को सी.पी. चेयर तथा नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम सरोना निवासी आनन्द कुमार यादव को व्हील चेयर का वितरण किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रोमनाथ जैन, गफ्फार मेमन, मनोज जैन, जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन, समाज कल्याण के उप संचालक श्रीमती सिनीवाली गोयल उपस्थित थे।
सीएनआई न्यूज कांकेर से हेमन्त कुमार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.