Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 8, 2023

विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय को अर्थिक रूप से सशक्त और रोजगार के नए विकल्पों पर विशेष चर्चा



कवर्धा, 07 अगस्त 2023। कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत कुकरापानी में 25 गांव के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासी समुदाय के मुखिया से अपर प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ श्री आनंद बाबू के साथ भेंटवार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य में पहली बार वन विभाग द्वारा ऐतिहासिक पहल करते हुए विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा गांव में पहुंच कर साझा नियोजन से विकास योजनाओं की रुपरेखा तैयार किया जा रहा। कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग, आदिम जनजाति, बैगा समाज एवं गांधी ग्राम विकास समिति ग्रामोदय केंद्र के संयुक्त संयोजन से किया गया। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। भेंटवार्ता कार्यक्रम में पहुंचे 25 गांव के बैगा समाज प्रमुखों में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, अध्यक्ष बैगा विकास प्राधिकरण के साथ बैगा समाज के जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं बैगा समुदाय की उपस्थित थे।  

भेंटवार्ता कार्यक्रम में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय को वनोपज आधारित आजीविका, रोजगार एवं परिवारों के आय में बढ़ोत्तरी के लिए नए विकल्पों की कार्ययोजना निर्माण एवं नियोजन करने के लिए विस्तार से चर्चा परिचर्चा गांव स्तर पर आयोजित किया गया। अपर प्रबंध संचालक के द्वारा वनोपज आधारित एवं वन आधारित आजीविका के स्रोतों के लिए महुआ संकलन एवं उसका मूल्यवर्धन, वन औषधि पौधों का रोपण एवं औषधीय निर्माण के लिए विशेषज्ञ वैद्यों की पारंपरिक ज्ञान को संरक्षित करते हुए उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की जानकारी प्रदान की गई। भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए वन धन केंद्र की स्थापना किया जाना है। जिसमें वनोपज एवं वन आधारित संकलन, संग्रहण, प्रसंस्करण, विपणन के साथ-साथ समुदाय के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने एवं जिंदगी संवारने के लिए प्रयास किया जाएगा। इसके लिए समुदाय की सहभागिता से समुदाय के रुचि अनुसार ही कार्यक्रम एवं गतिविधियों का नियोजन किया जाएगा। इसी तर्ज पर विकास कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा।

वन मंडलाधिकारी श्री चुड़ामणि सिंह ने बताया कि महुआ, चार, आंवला, मुनगा पौधों का वृहद मात्रा में वृक्षारोपण करके आय अर्जित किया जा सकता है। उन्होंने एक ग्राम को चयनित करके खेकसी फसल को सभी परिवारों के बाड़ी, खेतों में लगाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में बैगा समुदाय से चर्चा एवं सुझाव भी लिए गए। बैगा समुदाय द्वारा प्रमुख रूप से वनौषधियों पौधों का रोपण, तिलहन और दलहन के लिए मशीन एवं कोदो कुटकी के लिए भी प्रसंस्करण यन्त्रों की स्थापना, लाख पालन, महुआ प्रसंस्करण, बांस रोपण एवं कौशल विकास के साथ-साथ रोजगार और आजीविका संवर्धन से जुड़े मांग किया गया। जिसे नियम अनुसार त्वरित पूर्ण करने कहा गया। भेंटवार्ता कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन श्री चंद्रकांत यादव के द्वारा किया गया। बैठक में श्री ईतवारी राम मछिया प्रदेश अध्यक्ष बैगा समाज, लमतु सिंह बगदरिया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बैगा समाज, गौठुराम बरंगिया प्रदेश सलाहकार, कृष्णा उफ़डीया, तुलसीराम सुरखिया जिलाध्यक्ष, मोती बैगा सरपंच प्रतिनिधि, छतर सिंह बैगा सरपंच, दुजराम बैगा उपसरपंच लूप, बिहारी रठुडीया, सेमलाल पड़िया, धरम बैगा संतोष पड़िया शिक्षक, अमन बैगा, भुरन बैगा, दलीचंद, लालजु घंघरिया सरपंच, सोनालाल देवड़िया सदस्य बैगा विकास प्राधिकरण, जितेन्द्र सिंह चौहान उप वनमंडलाधिकारी, अनिल साहू उप वनमण्डलाधिकारी, आराधना वन विभाग, शोएब खान सर्कल इंचार्ज  लघु वनोपज प्रबंधन दुर्ग, स्वयंसेवी संस्था गांधी ग्राम विकास समिति ग्रामोदय केंद्र से गणेश राम धुर्वे, दीपक यादव, मानस राम पटेल, शिवभजन वर्मा, चंद्रकांत यादव के साथ वन विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारियों एवं ग्राम के महिला-पुरुषों की बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad