कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण
कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत कविता और गीत की हुई प्रस्तुतियां
खैरागढ़, 15 अगस्त 2023/कलेक्टोरेट खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में प्रथम स्वतंत्रता दिवस आयोजन के अवसर पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान किया।
*कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत कविता और गीत की हुई प्रस्तुतियां*
कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर कलेक्टर ने माल्यार्पण किया। सभाकक्ष में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने स्वंतत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सबको हार्दिक शुभकामनांए एवं बधाई दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत कविता, ग़ज़ल और गीत प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतियों में क्रमशः अपर कलेक्टर डी. इस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर आभा तिवारी, नोडल दिलीप कुर्रे डिप्टी कलेक्टर टंकेश्वर साहू और डॉ. मक़सूद ने स्वरचित काव्य पाठ किया। उक्त कार्यक्रम में राजकुमार सोलंकी, रघुराज सिंह, भुनेश्वर चेलक, सहायक जनसम्पर्क सुनील त्रिपाठी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.