ग्राम पंचायत घोरतलाव द्वारा मवेशी धर-पकड़ अभियान जारी* रात में भी अभियान जारी । आजपकड़े गए चार मवेशी गोठान मे रखे गए आठ मवेशी । unko
सड़क चिरचारी =-18 अगस्त 2023 घुमन्तु मवेशियों की धर- पकड़ अभियान के तहत कलेक्टर एवं सीओ जिला पंचायत जनपद के निर्दशानुसार नेशनल हाइवे एवं स्टेट हाइवे में घुमन्तु एवं सड़क में बैठे मवेशियों को प्रतिदिन पकड़ने की कार्यवाही लगातार की जा रही है
जिसमे आठ मवेशियों को पकड़कर कर पशु मालिकों को नोटिस देकर अर्थदण्ड अधिरोपित किया जावेगा । उल्लेखनीय है कि कई पशु मलिक द्वारा अपने मवेशियों को खुला में छोड़ देते है जिसमें मवेशी चौक चौराहों सड़क में बैठे रहते है , जिससे यातायात व दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है , जो आमजनों के साथ ही पशुओं के लिए भी खतरनाक है । ग्राम पंचायत घोरतलाव द्वारा अब लापरवाह पशु पालकों के विरुद्ध पशुपालक क्रूरता अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही की जावेगी । शासन द्वारा रोका छेका अभियान के तहत घुमन्तु पशुओं को पकड़ने अपने घर मे बांध के रखने समझाइस दिया गया था । निर्देश के अनुक्रम में धर पकड़ अभियान चलाया जा रहा है , इस अभियान में सचिव हरिराम निषाद , धनेंद्र कोठारी पंच , कुम्भकरण , अभिषेक खुटेल , धनेश ,मोहन, धरमदास का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.