शिवमहापुराण कथा में आज पार्वती प्राक्ट्योत्सव पर श्रृद्धालु झूमें।
रायपुर से पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट
रायपुर -राजधानी के बुढा़तालाब, स्थित माता नवदुर्गा मंदिर में शिवमहापुराण कथा के तीसरे दिन माता पार्वती जी के प्राकट्य का विस्तार से प्रसंग सुनाया।
भगवान शिव की पूजा -अर्चना करने के बाद कथा प्रारंभ हुई ।
कथावाचक श्री सुरेश प्रसाद द्विवेदी जी ने कहा कि कलयुग में हर मनुष्य किसी न किसी समस्या से ग्रस्त है ।लेकिन भगवान भोलेनाथ का स्मरण करने से विषम परिस्थितयों को पार किया जा सकता हैं ।
शिव महापुराण कथा का आयोजन दिनेश-संगीता जोशी एवं जोशी परिवार द्वारा किया जा रहा है।
भक्तगण आज पार्वती प्राकट्योत्सव पर झूमकर नाचे।
कथा के अंत में आरती करके प्रसाद वितरण किया गया ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.