Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 25, 2023

जनचौपाल में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 105 आवेदन प्राप्त हुए

 जनचौपाल में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 105 आवेदन प्राप्त हुए



 रंजीत बंजारे CNI न्यूज़ बेमेतरा प्रत्येक सोमवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट में कलेक्टर जनचौपाल को आयोजन होता है। इस चौपाल में जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आते हैं। जन चौपाल मे आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया जाता है। आज के जनचौपाल में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए। आज के जनचौपाल में 105 आवेदन विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित थे जिन्हे संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण हेतु भेजा गया। जनचौपाल में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुँचे लोगों में से तहसील बेमेतरा के ग्राम सारंगपुर निवासी उत्तम कुमार देवांगन ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के संबंध में आवेदन दिया। बेमेतरा वार्ड नं. 12 सिघौरी निवासी भागीरथी रजक ने वृध्दा पेंशन योजना लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम ग्राम जेवरा व ग्राम रांका के समस्त किसानों ने करही जलाशय से किसानो की फसल नुकसान का मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम बैजी निवासी सादबाई ने ग्रामीण आवास न्याय योजना अंतर्गत आवास प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया । ग्राम परसदा निवासी हरीश कुमार ने वर्ष 2018-19 की फसल बीमा दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम मोहलई के समस्त ग्रामवासीे ने को वर्ष 2022-23 में रबी फसल की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान किए जाने के संबंध में आवेदन दिया। इसी तरह आर्थिक सहायता दिलाने तहसील थानखम्हरिया ग्राम टिपनी निवासी देवी प्रसाद दुबे, तहसील बेरला ग्राम हरदी के समस्त ग्रामवासी 11 के.वी. जर्जर पोल बस्ती अंदर से बाहर विस्थापन के संबंध में श्रम कार्ड में संशोधन करवाने, अतिक्रमण हटाने, नामांतरण करने, आर्थिक सहायता प्रदान करने आदि के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad