Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 17, 2023

10 प्रधान आरक्षक हुए सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नत।

 10 प्रधान आरक्षक हुए सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नत।



कबीरधाम पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर ने जिले के 09 एवं राजनांदगाँव से स्थानांतरण/पदोन्नति पर आये 01 प्रधान आरक्षक को स्टार लगाकर सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया।


पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव रेंज राजनंदगाँव के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2023 में जिला पुलिस कबीरधाम के प्रधान आरक्षको का सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नति, एवं राजनांदगाँव के प्रधान आरक्षकों का स्थानांतरण/ पदोन्नति हेतु योग्यता सूची जारी की गई है। इसी तारतम्य में आज दिनांक-16.09.2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उक्त पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक के द्वारा स्टार लगा कर सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। जिसमें (1) प्रधान आरक्षक क्रमांक- 09 अशोक चौधरी पी.टी.एस. राजनंदगाँव से स्थानांतरण पश्चात पदोन्नति (2) महिला प्रधान आरक्षक श्रीमती चंपा लांजी डी.एस.बी. शाखा कबीरधाम, (3) प्रधान आरक्षक 145 प्यारेलाल साहू जिला कबीरधाम(4) प्रधान आरक्षक 278 रामाधार यादव जिला कबीरधाम(5) प्रधान आरक्षक 108 भुवन रामजांगड़े जिला कबीरधाम(6) प्रधान आरक्षक 123 रामकुमार राजपूत जिला कबीरधाम(7) प्रधान आरक्षक 141 तेज लाल निषाद जिला कबीरधाम,(8) प्रधान आरक्षक क्रमांक 200 शिवेंद्र मोहन उपाध्याय जिला कबीरधाम(9) प्रधान आरक्षक 39 बंदे सिंह मेरावी जिला कबीरधाम (10) प्रधान आरक्षक क्रमांक 24 नबोर एक्का जिला कबीरधाम। उक्त पदोन्नत अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि आप सभी के कार्यों में पदोन्नति के साथ वृद्धि होगी, जिसे बेहतर ढंग से निभाना आप सभी का प्रथम कर्तव्य होगा कहकर पदोन्नति की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की गई। इस अवसर पर कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी एवं पदोन्नत अधिकारी गण के परिवार जन उपस्थित रहे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad