Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 17, 2023

लगातार दूसरे दिन पीड़ितों से मिलने साल्हेवारा पहुँचे कलेक्टर, क्षति आँकलन का लिया जायजा कलेक्टर ने निर्देश पर घर-घर जाकर 2 राजस्व निरीक्षक और 12 पटवारी बना रहे रिपोर्ट


लगातार दूसरे दिन पीड़ितों से मिलने साल्हेवारा पहुँचे कलेक्टर, क्षति आँकलन का लिया जायजा


कलेक्टर ने निर्देश पर घर-घर जाकर 2 राजस्व निरीक्षक और 12 पटवारी बना रहे रिपोर्ट


खैरागढ़, जिले साल्हेवारा में पिछले दिनों से हुई लगातार बारिश से निपटने के लिए कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर  पीड़ितों के राहत हेतु तेजी से कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर लगातार दूसरे दिन पीड़ितों से मिलने साल्हेवारा पहुँचे। उन्होंने क्षति आँकलन कार्य का  जायजा लिया और 2 दिवस में कार्य पूर्ण कर, एक सप्ताह के भीतर पीड़ितों को पूर्ण मुआवजा देने निर्देश दिए।



*मकान, सामान और फसल का अच्छे से आँकलन कर पूर्ण मुआवजा हेतु रिपोर्ट बनाएं- कलेक्टर*

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने राजस्व अधिकारियों की टीम को सख्त हिदायत दी है कि पीड़ितों के मकान, सामान और फसल का अच्छे से आँकलन कर पूर्ण मुआवजा हेतु रिपोर्ट बनाएं। आगे कहा कि किसी का भी पीड़ित का मुआवजा राशि एक रुपया कम नही होना चाहिए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सल्हेवारा में एक दिन पूर्व की घटना से पूरा जिला प्रशासन की टीम मुस्तैद होकर कार्य में लगी हुई है। कलेक्टर ने बाढ़ में प्रभावित लोगों से मिलने राहत शिविर गए।उनसे शिविर में उपलब्ध कराए गए भोजन और आवास व्यवस्था की जानकारी ली। शौचालय और भोजन कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान शिविर में उपस्थित सगा बाई, सोहद्रा बाई और महेशिया से हाल-चाल और भोजन आवास की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व समाज सेवियों ने भी अलग से जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।


*कलेक्टर ने निर्देश पर घर-घर जाकर 2 राजस्व निरीक्षक और 12 पटवारी कर रहे क्षति आँकलन*

केसीजी कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिले में भारी बारिश से साल्हेवारा में हुए नुकसान के आर्थिक क्षति आँकलन की प्रगति का जायजा लेने शनिवार को दूसरे दिन भी स्थल पर पहुँचे। कलेक्टर के निर्देश पर प्रातःकाल से ही 2 राजस्व निरीक्षकों और 12 पटवारियों का दल प्रभावित बस्ती में घर-घर जाकर जाकर आर्थिक क्षति का आँकलन रिपोर्ट तैयार कर रहे है। इसमे पूर्ण और आंशिक क्षतिग्रस्त मकान, बाढ़ में बह गई सामग्री और खेतों में हुई फसल के नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसी के आधार पर प्रशासन द्वारा पीड़ितों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर ने राजस्व दल को पूर्ण क्षति आँकलन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन घरों में बाढ़ से हानि हुई है वहां सर्वे कर आरबीसी 6-4 के तहत तत्काल प्रकरण बनाकर एक सप्ताह में सहायता राशि पहुंचाई जाए। 


*बचाव व राहत कार्य मे अधिकारी रहे मुस्तैद*

बाढ़ पीड़ितों के बचाव व राहत कार्य मे प्रशासन के अधिकारी  मुस्तैद रहे। इस दौरान अपर कलेक्टर डी एस राजपूत, एसडीएम रेणुका रात्रे, तहसीलदार अमरदीप अंचल, सिंचाई विभाग के ई. ई. मनोज पराते, लोक निर्माण ई. ई. ललित तिर्की, प्रकाश तारम, डॉ. मक़सूद, संजय देवांगन, पटवारी राजेन्द्र वर्मा, कोटवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी और मीडिया के लोग उपस्थित थे।



*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad