कैबिनेट मंत्री श्री अकबर के प्रयासों से मिली सुतियापाट जलाशय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 4.86 करोड़ रूपए मंजूरी
कवर्धा, 25 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि-विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से राज्य शासन ने कबीरधाम जिले के सुतियापाट जलाशय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 4.86 करोड़ रूपए मंजूरी दी है। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने जनभावनाओं और क्षेत्र के समुचित विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल से सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए विशेष अनुरोध किया था। वनांचल क्षेत्र के गांवों की यह मांग बहुत पुरानी थी।
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा कबीरधाम जिले के विकासखण्ड-सहसपुर लोहारा की सुतियापाट जलाशय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए चार करोड़ 86 लाख 90 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को योजना का कार्य स्वीकृत राशि एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.