Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 15, 2023

कलेक्टर ने की 6वें राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम की समीक्षा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के दिए निर्देश जिले में महिलाओं व बच्चों केविकास पर केंद्रित विभिन्न* गतिविधियां होंगे आयोजित


कलेक्टर ने की 6वें राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम की समीक्षा

कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

जिले में महिलाओं व बच्चों केविकास पर केंद्रित विभिन्न* गतिविधियां होंगे आयोजित


कोरबा-कलेक्टर  सौरभ कुमार ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिले में संचालित 6वां राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यक्रम का प्रभारी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। बैठक में निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती प्रीति खोखर चखियार, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  गजेन्द्र देवसिंह एवं स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर  सौरभ कुमार ने कहा कि जिले में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के तहत पूरे सितंबर माह में 6वां राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग सहित अन्य विभागों को आपसी समन्वयन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती चखियार द्वारा सभी विभागों को पोषण माह की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह का इस वर्ष का उद्देश्य मिशन पोषण 2.0 के आधार, जीवन चक्र दृष्टिकोण के माध्यम से कुपोषण से व्यापक रूप से निपटना हैं। इस दृष्टिकोण में पोषण माह 2023 का केंद्र बिंदु मानव जीवन के महत्वपूर्ण चरणों-गर्भावस्था, शैशावास्था, बचपन और किशोरावस्था के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करना हैं। 30 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में मुख्य रूप से महिलाओं और स्वास्थ्य, बच्चे एवं उनके शिक्षा, जेंडर संवेदी जल संरक्षण एवं प्रबंधन सहित आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं व बच्चों के लिए परम्परागत आहार पर केन्द्रित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।


सी एन आई न्यूज कोरबा छत्तीसगढ़ से सुनील दास महंत की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad