दाहोद रेलिंग स्टाॅक कारखाना दाहोद में जोर शोर से लोको मोटिव 9000 एचपी लोको कारखाने का निर्माण कार्य चल रहा है।
लेकिन ये कार्य बडी लापरवाही और बिना सेफ्टी के किया जा रहा है। रोड की हालत खराब से भी बदतर हो गई है और ट्रक और डंपर जहां मर्जी आती है, वहीं से निकाले जा रहै हैं। इस काम में कोई दिशा निर्देश है ही नहीं। रोलिंग स्टॉक कारखाने के कर्मचारीयों को बडी मुसीबत का सामन करना पडता है। ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कईं बार इस बात से अवगत कराया कि इन ट्रकों की वजह से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन कोई एक्शन नही लिया गया।
कारखाने के रास्ते से ही रेलवे कर्मचारियो का आना जाना रहता है। इसलिए किसी बडी अनहोनी से इन्कार नहीं किया जा सकता। अतः प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।
इन ट्रक डंपरों की आवाजाही अलग रास्ते से कि जानी चाहिए।
जिस पर कम भीड भाड हो। साथ ही खड्डा काॅलोनी स्थित लोहे के पुल मार्ग पर कई बार जाम और भीड की स्थिती उत्पन्न हो जाती है। अतः इस पुल को केवल टू व्हीलर के उपयोग के लिए ही हो, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए
ताकी किसी बडी दुर्घटना से बचाव हो सके। साथ ही इस विषय मे भी सीनियर डीएन, एवम पूर्व एएन को रेल्वे ओबोसी एसोसिएशन के पदाधिकारयो ने अवगत करवाया। पर इन्होने कोई कार्यवाही नहीं की। इस समस्या से कई तरह की तकलीफो का सामना रेलव कर्मचारीयो को करना पड रहा है
दाहोद गुजरात से पूनम प्रदीप प्रजापती की रीपोट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.