जिला स्तरीय आयुष शिविर मे 970 ने कराया उपचार, निशुल्क दवाईयों का वितरण कर पिलाया काढ़ा
खैरागढ़ । शहर के सांस्कृतिक भवन मे आयुष विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय निशुल्क आयुष शिविर मे साढ़े नौ सौ से अधिक लोगो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। आयुष शिविर का शुभारंभ विधायक यशोदा वर्मा ने करते कहा कि प्राचीन चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगो का रूझान फिर से बढ़ रहा है। आयूष विभाग द्वारा इस तरह के निशुल्क चिकित्सा शिविर से आम लोगो को बड़ी राहत मिल रही है । लोगो को बिना नुकसान वाली दवाईयो का वितरण कर आयुष विभाग फिर से लोगो को आयुर्वेद के प्रति जागरूक कर रहा है । इस दौरान विधायक यशोदा वर्मा ने भी आयूष विभाग द्वारा निशुल्क वितरण किए जाने वाले दवाईयाँ भी ली और लोगो को इसका सतत सेवन कर स्वस्थ रहने की अपील की। आयुष शिविर में कुल 970 लोगो का उपचार किया गया। इस दौरान 20 लोगों का नेत्र परीक्षण, 65 लोगो की रक्त जांच और 65 लोगो की मधुमेह जांच की कर चिकित्सकों द्वारा लिखी गई दवाईयों का निशुल्क वितरण किया गया । शिविर में पहुँचे लोगों को विभाग की ओर से आयूष काढ़े का वितरण भी किया गया। शिविर मे वातरोग, स्त्रीरोग, ज्वर, मधुमेह, बीपी, लकवा, बालरोग, नेत्ररोग, हृदयरोग, चर्मरोग, दंतरोग, उदररोग आदि का उपचार कर औषधियों का वितरण किया गया । शिविर मे डा गीता विश्वकर्मा, रणजीत सिंह देशमुख, बहादुर सिंह मार्को, नरोत्तम राम नेताम, सुनीता कोचेन्द्र, प्रसन्न कुमार प्रधान, कैलाशचंद कोठारी, शिल्पी सिंह, हरीश जायसवाल, कोमदास साहू, राजेश जांगड़े, कमलेश धनगर, दिनेश कोसरे, विनोदसंगीता बघेल, शकुंतला जनबंधु, दिप्ती लारिया, लीला जंघेल, सहित नपा उपाध्यक्ष रज्जाक खान, दूर्गेश नंदिनी श्रीवास्तव, कमलेश साहू, प्रियंका वर्मा, मौजूद रहे ।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.