Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 25, 2023

ज़िला न्यायालय में खुला प्राथमिक चिकित्सा क्लिनिक जिला सत्र न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ

 ज़िला न्यायालय में खुला प्राथमिक  चिकित्सा क्लिनिक


जिला सत्र न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ


रंजीत बंजारे CNI न्यूज बेमेतरा जिला सत्र एवं व्यवहार न्यायालय परिसर  में प्राथमिक  चिकित्सा क्लिनिक का आज जिला सत्र न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री ने फीता काटकर शुभारंभ किया। 


इस  अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एल. टंडन, सिविल सर्जन, डॉ. एस. आर. चुरेंद्र, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष  प्रणीश चौबे न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश, अधिवक्तागण कर्मचारी उक्त अवसर पर 


 निलीमा सिंह बघेल, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय,  पंकज सिन्हा, प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधु तिवारी अपर जिला सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो),  उमेश कुमार उपाध्याय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,  जसविंदर कौर अजमानी मलिक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा,  अनिता कोशिमा रावटे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, बेमेतरा एवं जिला न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण उपस्थित थे । 


जिला एवं सत्र न्यायाधीश शास्त्री ने कहा कि माननीय हाई कोर्ट के निर्देशानुसार न्यायालय परिसर में  आज प्राथमिक चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ किया गया है। जहां न्यायालय  के अधिवक्ता गण, ऑफिस स्टॉफ, न्यायालय कामकाज व पेशी में आने वाले पक्षकारों को प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं की सुविधा प्राथमिकी चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। 


सीएमएचओ डॉ, जी.एल. टंडन, ने बताया कि यह प्राथमिक चिकित्सा क्लिनिक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आकस्मिक चिकित्सा (इमरजेंसी मेडिकल) स्वास्थ्य सुविधाएं न्यायालय परिसर में दी जाएगी। वही अधिवक्ता संघ जिला अध्यक्ष प्रणीश चौबे ने इसका स्वागत करते हुए माननीय उच्च न्यायालय व जिला न्यायालय का धन्यवाद किया हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad