Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 23, 2023

मरवाही में पीएससी की निकली शव यात्रा टामन का हुआ पुतला दहन

 मरवाही में पीएससी की निकली शव यात्रा टामन का हुआ पुतला दहन          


                                               प्रदीप राय (हरि)की रिपोर्ट मरवाही:- छत्तीसगढ़ में चर्चित पीएससी घोटाले कि आग छत्तीसगढ़ के प्रत्येक ग्राम के युवा वर्ग में फैल चुका है।।

 माननीय उच्च न्यायालय के कठोर निर्देश एवं निर्णय के आईसीसी उपरांत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने समस्त विधानसभा क्षेत्र में पीएससी घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया।।

 इस विरोध प्रदर्शन के अंतर्गत सर्वप्रथम युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता ग्राम पंचायत मरवाही के दुर्गा पंडाल में एकत्रित हुए।

 एकत्रीकरण के पश्चात सभी युवा वर्ग ने मिलकर लोक सेवा आयोग का शव यात्रा निकाल कर पीएससी के विरोध में तथा छत्तीसगढ़ शासन की विरोध में नारेबाजी करते हुए शवयात्रा को पूरे बस स्टैंड में भ्रमण कराते हुए अंततः पीएससी अध्यक्ष टामन सोनवानी का पुतला दहन किया गया।

इस शवयात्रा में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह नहरेल, उत्तरमण्डल के महामंत्री जनपद सदस्य आयुष मिश्रा की उपस्थिति  ने विशेष रूप से सबका ध्यान आकर्षित किया।।

आयुष मिश्रा ने युवा वर्ग को संबोधित करते हुए शासन से  प्रश्न किया कि किसान को कर्ज माफी धान के रेट में उलझा कर उसके बच्चे को गोबर बिनवाओगे

अपने बच्चों को तहसीलदार कलेक्टर बनाओगे।

छत्तीसगढ़िया अब जानगे हे तोर खेल ला

अब नई सहिबो बादल के रहीवो।।

किसान नेता योगेंद्र सिंह नहरेल ने उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत एवम आभार प्रदर्शित करते हुए मांग की कि टामन सोनवानी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक पर  कठोर कार्यवाही हो।

Cgpsc परीक्षा 2019,2020,2021की सीबीआई जांच हो।।

उत्तर पुस्तिका की जांच ऑफलाइन हो।।

योगेंद्र सिंह नहरेल ने उक्त मांगे करते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ के युवा नहीं ठगे जायेंगें।।

कार्यक्रम का नेतृत्व युवामोर्चा के मंडल अध्यक्ष एकलव्य केवट ने किया और उपस्थित सभी लोंगो का आभार व्यक्त किया।।

आज के शवयात्रा एवम पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से केशव पाण्डेय  किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दौलत राय,  जिला कार्यसमिति सदस्य )आकर्ष प्रताप सिंह,(महामंत्री)किशन रजक,विक्रांत राय,(उपाध्यक्ष)अनिल अहिरवार जिलाध्यक्ष अजा मोर्चा, लवकेश गुप्ता दक्षिण मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा जिला कार्यसमिति सदस्य ज्ञानचंद मराबी,नरेन्द्र मराबी ,(मंत्री) पवन यादव,भूपेंद्र पुरी ,(सोसल मीडिया प्रभारी) मनीष चौधरी ,(कार्यालय प्रभारी)संजय यादव (मंडल कार्य समिति सदस्य)रोहित सोनी, प्रशांत नागवंशी, संजय यादव,मोटू,केशव निखिल,आदित्य,रोहित,पियूष ताम्रकार (युवा नेता) उत्तम सिंह,मनहरण सिंह,जमुना प्रसाद,रामकुमार,भारी संख्या में युवा एवम ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad