एकल विद्यालयों का खेलकूद सम्पन्न
कबड्डी में बालिका वर्ग छिबर्रा,बालक वर्ग नयापारा कला प्रथम।
पिथौरा: समीपस्थ ग्राम गड़बेड़ा में एकल अभियान द्वारा आयोजित संच पिथौरा अभ्युदय खेलकूद प्रतियोगिता विगत दिवस सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 24 विद्यालय से 240 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम सत्र के अतिथि नोहर दास साहू ज़िला महामंत्री जिला साहू संघ पुर्व प्रधानाचार्य सशिमं कौहाकूड़ा, शिवराम साहू सलाहकार तहसील साहू संघ पिथौरा उपस्थित थे। द्वितीय सत्र में समापन अवसर पर डिगम लाल साहू पूर्व प्रधानाचार्य झलप व प्रधान पाठक शासकीय कन्या प्राथमिक शाला नर्रा, महासमुंद अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख राधेश्याम दीवान कोमाखान संच प्रमुख मदन लाल साहू बया संच प्रमुख लखन लाल सिदार भूरकोनी संच प्रमुख पूनमचंद साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।इस पर नोहर दास साहू ने कहा कि भारतीय संस्कृति की रक्षा व राष्ट्र निर्माण में एकल अभियान विद्यालय की अहम भूमिका है।डिगम लाल साहू ने सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए जीवन में खेलों के महत्व को बताया। कोमाखान संच प्रमुख मदन लाल साहू ने एकल अभियान विद्यालय की सम्पूर्ण जानकारी व पंचपदी शिक्षा पद्धति को बताया। बालिका वर्ग कबड्डी में प्रथम छिबर्रा बालक वर्ग कबड्डी में नयापारा कला,लंबी कूद में कु नताशा गोपालपुर मिथलेश नयापारा, ऊंचीकूद लक्ष्मी सिदार चारभांठा आदित्य सागर गड़बेड़ा,100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग पूष्पांजलि चारभांठा बालक वर्ग लोमस जगत गड़बेड़ा,200 मीटर दौड़ (बालिका) मीनाक्षी निषाद गड़बेड़ा (बालक) संदीप कुमार हनुमानडीह
400 मीटर दौड़ बालिका मीनाक्षी निषाद गड़बेड़ा, मिथलेश साहू नयापारा रहें। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया एवं सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पिथौरा संच समिति अध्यक्ष त्रिलोक अजमानी अरूण पटेल लालाराम नाग भगवान दास यादव फिरु ध्रुव दुकालू लोहार व पिथोरा संच के सभी आचार्य आचार्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन उमेंद यादव व आभार प्रदर्शन दीक्षा पटेल आचार्या ने किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.