सरकार की जनयोजनाओ को घर घर पहुंचाते चुम्मन साहू का सघन दौरा
सी एन आई सड़क चिरचारी से राजू मंडावी की रिपोर्ट
सड़क चिरचारी =:छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा चलाए जा रहे महत्वकांक्षी योजनाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को खुज्जी विधानसभा के आम लोगो किसान,मजदूर,जवान व महिलाओं तक पहुंचाने का जिम्मा राजीव युवा मितान क्लब समन्यवक व जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू द्वारा किया जा रहा है।जिससे लोगो को शासन की योजनाओं का फायदा मिल रहा है।राजीव युवा मितान क्लब समन्यवक व जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू के इस कार्य से खुज्जी विधानसभा की जनता प्रभावित होकर उनकी भूरी भूरी प्रसंशा कर रही है।राजीव युवा मितान क्लब समन्यवक व जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने बताया कि राजीव युवा मितान क्लब एवं कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा के प्रत्येक घरों में हितग्राही कार्ड के माध्यम से सर्वे कार्य किया जा रहा है।इससे आम जनों को मिलने वाले लाभ व समस्याओं की जानकारी मिल रही है।जिसे हमारे द्वारा उच्च स्तर पर घर घर जाकर समाधान का प्रयास किया जा रहा है।राजीव युवा मितान क्लब समन्यवक व
जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू के द्वारा छत्तीसगढ़ हितग्राही पंजी फार्म और भूपेश है तो भरोसा है की कापियां प्रदान की जा रही है।राजीव युवा मितान क्लब समन्यवक व जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू द्वारा यह कार्य कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहा है और चुम्मन साहू द्वारा दुबारा कांग्रेस की भूपेश सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है।जिसमें प्रमुख रूप से कार्यकारिणी अध्यक्ष खुज्जी विधानसभा आरिफ खान, डीमेश हिरवानी,अजय कंवर,शैलेंद्र मेश्राम, सलमान खान,सूरज साहू, अभिषेक तिवारी, योगेश कडप्पा,टिकेश्वर साहू,होमेश्वर, यशवंत सिन्हा ,गोपाल साहू,चंद्रप्रकाश आदि उपस्थित थे|


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.