Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 26, 2023

कलार परिवार की रगों में दौड रही छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति : नीरज परिवार को आत्मनिर्भर बनाने में महिलाओं का योगदान अहम : प्रमिला (घर को स्वर्ग बनाने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : पुनीत ) " पिथौरा में कलार परिवार की महिलाओं ने मनाया तीज उत्सव"

 कलार परिवार की रगों में दौड रही छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति : नीरज


परिवार को आत्मनिर्भर बनाने में महिलाओं का योगदान अहम : प्रमिला

(घर को स्वर्ग बनाने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : पुनीत )

  " पिथौरा में कलार परिवार की महिलाओं ने मनाया तीज उत्सव"

पिथौरा  कलार समाज की महिलाएं परिवार के साथ समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, इसीलिए कलार समाज छत्तीसगढ़ के विकास में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित कर पाने में सफल हो रहा है। उक्त बातें छत्तीसगढ़ कलार समाज के जिलाध्यक्ष नीरज गजेंद्र ने पिथौरा में आयोजित कलार परिवारों के तीज मिलन के उद्घाटन समारोह में कही। तीज और छत्तीसगढ़ की संस्कृति में महिलाओं की भागीदारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़ी परंपराएं कलार समाज के रगों में दौड़ती है, और उससे हम सभी गर्व का अनुभव करते हैं। यह छत्तीसगढ़ की मिट्टी का ही प्रभाव है कि समाज में महिलाओं को मिले स्थान से कलार परिवार सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से मजबूत हुआ है। उन्होंने समारोह में मौजूद महिला-पुरुषों को समाज के आराध्य शिव-शक्ति की कथाओं को जीवन में उतारने का अनुरोध किया। 

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद छत्तीसगढ़ कलार समाज की महिला मंच प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला सिन्हा ने विश्वास दिलाया कि कलार समाज की महिलाएं परिवार को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहीं हैं और इस दिशा में अनवरत वे काम करती रहेंगी। उन्होंने महिलाओं और पुरुषों के बीच के भेद को सभी समाजों में खत्म करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि कलार समाज में प्रारंभ से ही महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा दिया है, त्याग और तपस्या की मिसाल रही माता बहादुर कलारिन की वीरगाथा महिलाओं के आत्मबल को बढ़ाने में आजीवन मार्गदर्शक बनकर रहेगी। 

कौडिया (पिथौरा) परिक्षेत्र की महिला मंच के इस आयोजन में महिलाओं ने तीज की महत्ता से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। महिला मंच की परिक्षेत्र अध्यक्ष मीना सिन्हा ने अपने स्वागत उद्बोधन में क्षेत्र की महिलाओं और उनकी गतिविधियों से समाज को अवगत कराया। समारोह को संबोधित करते हुए मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा ने घर को स्वर्ग बनाने में महिलाओं के योगदान का उल्लेख किया, उन्होंने कहा कि महिलाओं की गतिविधियों से ही परिवार की दशा-दिशा तय होती है, इसलिए जरूरी है कि महिलाएं अपनी गतिविधि को समाज हितैषी बनाएं। समारोह को जिला उपाध्यक्ष उमेश नशीने व परिक्षेत्र संरक्षक प्रेमलाल सिन्हा ने भी संबोधित किया। समारोह के मंच में वक्ताओं के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम सिन्हा, प्रमुख मार्गदर्शक शशिकुमार डड़सेना, महिला मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामदुलारी सिन्हा, महिला मंच नगर अध्यक्ष अनुराधा डड़सेना, भारती सिन्हा, जिला सचिव परमेश्वर डड़सेना विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

भगवान सहस्त्रबाहु की अराधना और दीप प्रज्जवलन के बाद शुरू हुए समारोह में विविध कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और उनके विजेताओं को सम्मानित-पुरस्कृत किया गया। समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश डड़सेना,सचिव पोला राम डड़सेना, कोषाध्यक्ष महेन्द्र डड़सेना, नगर प्रमुख राजू सिन्हा पार्षद,  उपाध्यक्ष मानश्रवण डड़सेना, आत्माराम पंकज डड़सेना,  नंदकुमार डड़सेना, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ट के संयोजक हेमन्त डड़सेना, वरिष्ठ पदाधिकारी रतनलाल डड़सेना, पुष्पराज गजेन्द्र, साबुलाल सिन्हा, लखनलाल डड़सेना, युवा मंच अध्यक्ष ओम सिन्हा, योगेन्द्र डड़सेना, सादराम डड़सेना, ख़गेश्वर डड़सेना ,खिलेश्वर सिन्हा, पप्पू सिन्हा, सुरेश सिन्हा ,चंचल सिन्हा, विष्णु सिन्हा, विशेष रूप से मौजूद रहे।

प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित और पुरस्कृत

प्रतियोगिताओं में कुर्सी दौड़ की विजेता प्रेरणा डड़सेना को प्रथम, विमला गजेन्द्र को द्वितीय स्थान मिला। इसी प्रकार फुगड़ी में प्रथम मोनिका सिन्हा, बिंदी चिपकाओ प्रतियोगिता प्रथम टुकेश्वरी सिन्हा, द्वितीय मोनिका सिन्हा, मटका फोड़ प्रथम दुर्गेश्वरी डड़सेना ,बलून फुलाव में लक्ष्मी सिन्हा, भुनेश्वरी डड़सेना, धर्मिन डड़सेना, उषा सिन्हा ,तीजा पोरा सामूहिक नृत्य पर टुकेश्वरी डड़सेना, अनुराधा डड़सेना, ठगिया डड़सेना, गायत्री सिन्हा रहीं। आयोजन को सफल बनाने में जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश डड़सेना, प्रतिभा डड़सेना, गायत्री डड़सेना, किरण सिन्हा, देवकी डड़सेना, पूजा सिन्हा,सुनीता डड़सेना, भुनेश्वरी डड़सेना, नीता डड़सेना, हेमबाई डड़सेना,संतोषी सिन्हा, का योगदान सराहनीय रहा। संचालन सुश्री दुर्गा डड़सेना, योगेश्वर गोलू डड़सेना और आभार प्रदर्शन प्रतिभा अनुराधा डड़सेना ने किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad