Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 16, 2023

संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ मेला सह सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न

 संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ मेला सह सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न




रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट


रतनपुर....जिला मिशन एवं समग्र शिक्षा बिलासपुर के आदेशानुसार राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी एवं मेला का आयोजन निर्धारित तिथि के अनुसार संकुल स्तरीय संकुल पोड़ी में पोड़ी एवं मोहदा संकुल के द्वारा संयुक्त रूप से  आयोजित किया गया।।यह कार्यक्रम पोड़ी संकुल प्रभारी प्राचार्या श्रीमती सीमा पांडे,की अध्यक्षता में संपन्न हुआ,।इस अवसर पर पोड़ी एवं मोहदा संकुल के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के समस्त शिक्षक अपने विभिन्न tlm के साथ उपस्थित रहे।यह मेला FLN आधारित व शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ हेतु था। शिक्षकों ने शून्य निवेश माडल,चलित माडल तथा आकर्षक tlmका प्रदर्शन किया,जो बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता का आधार बनेगा।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या श्रीमती सीमा पांडे के द्वारा फीता काट कर तत्पश्चात मां शारदे का पूजा _अर्चना  सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से आमंत्रित राज्यपाल पुरस्कार नामांकित शिक्षिका श्रीमती सुनीता यादव एवं प्राच़ार्या पांडे द्व्य के करकमलों से हुआ। तत्पश्चात बहुमुखी प्रतिभा की धनी श्रीमती सुनीता यादव को ग्रीष्म काल में विकास खंड कोटा के शासकीय प्राथमिक शाला तिलकडीह में एक माह तक समर कैंप व स्पोकन इंग्लिश में कार्य करने उनके अमूल्य योगदान हेतु उन्हें आमंत्रित किया गया था।इन्हें  सुग्घर पढ़वाईया योजना में प्लेटिनम ग्रेड तथा वर्ड पावर चैंपियनशिप प्रतियोगिता में विजेता बनने का गौरव प्राप्त है। ये राज्य में नवाचारी शिक्षिका के ‌रूप में जानी जाती है।अनुभव आधारित शिक्षा,पूर्व व्यावसायिक शिक्षा, स्पोकन इंग्लिश, इनकी विशिष्ट शैली है।सुनीता यादव मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत तथा उच्च शिक्षा मंत्री माननीय उमेश पटेल, कलेक्टर माननीय भीम सिंह, , जिला शिक्षा अधिकारी,आर पी आदित्य, बी बाखला रायगढ़, श्रीमती डेजी रानी जांगड़े जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ के हाथों सम्मानित हो चुकी है। इन्हें श्री फल,डायरी व पेन देकर राज्य सम्मान 2023-24के लिये नामांकित होने पर शुभकामनाएं दी गई इस कार्यक्रम के कर्णधार सुखदेव पांडे  एवं कमल सोनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई विकास खंड के गौरव राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित बलदाऊ सिंह श्याम ने कार्यक्रम के बेहतर प्रदर्शन व शिक्षकों की बेहतर कार्य शैली तथा सक्रियता हेतु आदरणीया प्राचार्या श्रीमती सीमा पांडे की कार्य प्रबंधन की तारीफ की। इस कार्यक्रम में मे स्मार्ट शाला के रुप में बलदाऊ सिंह श्याम  (राज्यपाल पुरस्कृत)शा प्राथमिक शाला तिलकडीह व प्राथमिक शाला पोड़ी हसीना बेगम को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मा शाला पोड़ी के वरिष्ठ प्रधान पाठक हरिहर दास मानिकपुरी ने किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad